एक्सप्लोरर

साईं बाबा जन्मस्थान विवाद: शिर्डी ग्राम सभा ने वापस लिया बंद, सीएम ठाकरे ने आज बुलाई बैठक

ये सारा विवाद भी उद्धव ठाकरे के बयान के बाद ही भड़का है. उन्होंने कहा था, ''परभणी जिले के नजदीक पाथरी गांव में साईं बाबा के जन्म स्थान पर 100 करोड़ के विकास काम करवाएंगे. पाथरी गांव में इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा.''

शिर्डी: साईं बाबा के जन्मस्थान विवाद को लेकर आज मुंबई में अहम बैठक होनी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शिर्डी और पाथरी के लोगों से मुलाकात करेंगे. मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले शिर्डी ग्राम सभा ने शहर बंद के फैसले को वापस ले लिया लेकिन ये भी साफ कर दिया कि अगर बातचीत का फैसला उनके हक में नहीं रहा तो आंदोलन जारी रहेगा.

उद्धव ठाकरे ने सत्ता संभालते ही पाथरी को साईं का जन्मस्थान माना और इलाके के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए देने का एलान किया. इस फैसले का शिर्डी में जबरदस्त विरोध हुआ...बंद का ऐलान किया गया तो शहर में रैली भी निकाली गई. मुख्यमंत्री के एलान के बाद शिर्डी में लोगों ने पूछा कि जब बाबा ने अपने जन्मस्थान और धर्म के बारे में कभी कुछ बताया नहीं तो अब सरकार ऐसा फैसला क्यों ले रही है.

साईं के जन्मस्थान पर एक फैसले ने विवादों का पिटारा खोल दिया है, अब सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी है. शिरडी से शिवसेना सांसद सदाशिव लोखंडे ने रविवार की शाम स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात के बाद बंद वापस लेने का एलान किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में बैठक बुलाई है.

इस सब के बीच अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर लगी हैं कि वो क्या फैसला लेते हैं. शिर्डी ग्राम सभा ने फिर से बंद की धमकी दी है तो वहीं फैसला हक नहीं होने पर पाथरी के लोगों के नाराज होने का खतरा है.

साईं बाबा के जन्म को लेकर क्या कहा - 1985 से 90 के बीच साईं संस्थान के विश्वास खेर ने साईं जन्मस्थान पर रिसर्च किया. - 1972 के साईं सचरित्र के आठवें प्रकाशन के अध्याय 7 में पाथरी जन्मस्थान का जिक्र - 1994 के साईं सचरित्र संस्करण में साईं बाबा का जन्म पाथरी में होने की जानकारी - साईं के जन्मस्थान का जिक्र पाथरी न होकर पाथर्डी नाम से - अंग्रेजी सचरित्र संस्करण में साईं का जन्म पाथरी के ब्राम्हण परिवार में होने की जानकारी - संत दासगणू महाराज ने अपने दोहे में साईं की तुलना कृष्ण से की - "जैसे कृष्ण का जन्म जिस तरह से मथुरा में हुआ परंतु गोकुल पहुंचे उसी तरह साईं बाबा का जन्म सेलू मानवत यानी पाथरी में हुआ है और शिर्डी पहुंचे" - 1978 में साईं बाबा के भुसारी घराने के अंतिम वारिस रघुनाथ भुसारी ने पाथरी में मंदिर के लिए जगह दी - जगह सिर्फ 5 हजार रूपये में ली गई थी जिसके परिसर में आज भी विकास काम जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा...' ममता बनर्जी ने कविता सुनाकर CEC-BJP पर साधा निशाना
'ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा...' ममता बनर्जी ने कविता सुनाकर CEC-BJP पर साधा निशाना
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget