एक्सप्लोरर

शिमला में सवर्ण आयोग की मांग को लेकर चक्का जाम, सीएम पर वादाखिलाफी का आरोप, पुलिस के साथ झड़प

देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर जोरदार प्रदर्शन किया. पुलिस पर पत्थर बरसाए जिससे पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए.

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया गया है. सवर्ण आयोग की मांग को लेकर लोगों ने चक्का जाम कर दिया. देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिमला में टूटीकंडी क्रॉसिंग पर जोरदार प्रदर्शन किया. सुबह तारादेवी में क्षत्रिय संगठन ने पुलिस पर पत्थर बरसाए जिससे पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बात करने नहीं आए तो ये प्रदर्शन और तेज किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है और कहा कि जल्द से जल्द उनकी मांग पूरी की जाए.

सवर्ण आयोग की मांग को लेकर चक्का जाम

देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन के कारण राजधानी में यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया. बालूगंज से एमएलए क्रासिंग की तरफ वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-मंडी हाईवे पर दो घंटे से यातायात पूरी तरह बंद है. मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को टूटीकंडी क्रॉसिंग तक आने से न रोका जाए. जोर-जबरदस्ती की तो हिंसक होने को मजबूर हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के लोग सवर्ण समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. 

मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में सत्र के दौरान 3 महीने के अंदर एक्ट बनाने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि स्वर्ण आयोग के गठन की अधिसूचना भी आज तक नहीं आई. उनके प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह जगह रोका जा रहा है. संगठन के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को स्वर्ण समाज से आकर खुद ही बात करनी होगी. अगर ऐसा नही होता है तो स्वर्ण आंदोलन उग्र रूप ले लेगा.

ये भी पढ़ें:

चीन के कितने लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, कितने आवेदन पर फैसला बाकी - संसद में सरकार ने दिया जवाब

Bhagwant Mann Swearing-in: भगवंत बने पंजाब के 'मान', शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget