एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann Swearing-in: भगवंत बने पंजाब के 'मान', शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे.

भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे. मान के शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर भगवंत मान को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पंजाब में ख़ुशहाली लौटेगी, खूब तरक़्क़ी होगी और लोगों की समस्याओं का समाधान होगा. भगवान आपके साथ है.

बता दें कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई. मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की. ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायकों के अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन एवं कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया.

बता दें कि इस समारोह के लिए करीब आठ से 10 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था. इससे पहले भगवंत मान ने बुधवार को कहा था कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा. मान ने पंजाबी में ट्वीट में कहा था, 'सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है. भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा.'

ये भी पढ़ें - 

लोकसभा में सोनिया ने उठाया सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मुद्दा, फेसबुक-ट्विटर पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

Punjab News: कांग्रेस ने हार के बाद उम्मीदवारों की बुलाई बैठक, चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget