एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन में लालू ने पटना के मॉल में हिस्सेदारी की बात मानी

नई दिल्ली/पटना : एबीपी के शिखर सम्मेलन में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे. पटना से लाइव बातचीत में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश को धोखा दे रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ बिहार से ही वे बिगुल फूंकेंगे. साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में वे पूरे विपक्ष को एक मंच पर खड़ा कर देंगे.

एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में घोटालों के आरोपों पर लालू यादव ने कहा कि मोदी सरकार विरोधियों को बदनाम कर रही है लेकिन पटना में मॉल में हिस्सेदारी की बात मानी.

लालू के अनुसार 'नीतीश पर बीजेपी डोरे डालती है और मैं तोड़ देता हूं'

बिहार में लालू-नीतीश गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश हमारे साथ हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने कहा कि आखिर इसके लिए कितनी बार परीक्षा लिया जाएगा. लालू के अनुसार 'नीतीश पर बीजेपी डोरे डालती है और मैं तोड़ देता हूं.' साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा कौन होगा यह कोई मुद्दा नहीं है.

आयकर विभाग के छापे को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रोपेगेंडा है

उन्होंने कहा कि 'लालू के पांव अंगद की तरह मजबूत हैं.' आयकर विभाग के छापे को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रोपेगेंडा है और बताया जाए कि आखिर वो 22 स्थान कौन से थे जहां पर छापा मारा गया. उन्होंने कहा कि हमारे पास तो कोई नहीं आया. प्रॉपर्टी के नाम पर उन्होंने कहा कि उनकी सारी संपत्ति पब्लिक डोमेन पर है और सब खुला हुआ है.

मोदी सरकार पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

उन्होंने मोदी सरकार पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो भी मोदी का विरोध कर रहा है उसे परेशान किया जा रहा है. इस लिस्ट में उन्होंने अरविंद केजरीवाल, मायावती, अखिलेश यादव, सोनिया गांधी और ममता गांधी आदि का नाम लिया. साथ ही कहा कि बिहार में वे 27 अगस्त को महारैली कर के सभी को एक मंच पर लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश के साथ वे इसमें सफल होंगे.

आखिर कश्मीर में पाकिस्तान का झंड़ा क्यों फहराया जा रहा है

साथ ही मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कश्मीर में पाकिस्तान का झंड़ा क्यों फहराया जा रहा है. उन्होंने कारगिल युद्ध का भी जिक्र कर दिया. साथ ही नोटबंदी को लेकर कहा कि यह गरीबों के लिए ठीक नहीं थी. इससे लोगों को तकलीफ हुई है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी को लेकर देश की जनता से झूठ बोला गया था. उन्होंने कहा कि जितने दावे किए गए थे सरकार की ओर से वे सब गलत साबित हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget