एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर प्रियंका के बयान को शेखावत ने बताया ऐतिहासिक यू-टर्न, कहा 'राम के अस्तित्व को इनकार करने वाले कर रहे गुणगान'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया था वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वह आशा करती हैं कि अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन अनुष्ठान राष्ट्रीय एकता का समारोह हो जाए.

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर प्रहार किया कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व से ही इनकार किया, वह अब इस मुद्दे पर पलटी मारकर उनका गुणगान कर रही है. उनका बयान तब आया है जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भगवान राम सभी के हैं और वह आशा करती हैं कि अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन अनुष्ठान राष्ट्रीय एकता का समारोह हो जाए. शेखावत ने कहा, ‘‘भगवान राम पर कांग्रेस का बयान एक ऐतिहासिक पलटी है. कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व से इनकार करते हुए (उच्चतम न्यायालय में) हलफनामा दिया था. यह उनकी लीला ही है कि उनके अस्तित्व को ही इनकार करने वाले इस राजनीतिक दल की महासचिव अब उनका गुणगान कर रही हैं.’’

भाजपा नेता 2007 में तत्कालीन संप्रग सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिये गये उस हलफनामे का जिक्र कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि भगवान राम के अस्तिव का कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं है. मंत्री ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है.

कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-बिक्री के मामले में राजस्थान सरकार द्वारा राजद्रोह का मामला वापस लिये जाने पर शेखावत ने कहा कि यह राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा ऐसे आरोपों में एक कैबिनेट मंत्री पर मामला दर्ज करने की राजनीतिक साजिश भर है.

अशोक गहलोत सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मामलों की जांच कर रहे राजस्थान के विशेष अभियान दल ने यह कहते हुए यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दिया कि राजद्रोह का मामला नहीं बनता है.

Ram Mandir: भूमि पूजन के मौके पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा- जय महादेव, जय सिया-राम

Ram Mandir के भूमि पूजन के बाद कितना वक्त लगेगा मंदिर को तैयार होने में ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget