एक्सप्लोरर

आखिर भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता क्यों काम नहीं करेगी? ट्रंप के दावे पर अमेरिका में बोले शशि थरूर

Shashi Tharoor on India Pakistan Ceasefire: शशि थरूर ने अमेरिकी दौरे पर ट्रंप के भारत-पाक मध्यस्थता के सुझाव को खारिज कर दिया. उनका मानना है कि आतंकवादियों और पीड़ितों को एक समान नहीं माना जा सकता.

Shashi Tharoor US Visit: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच बात कराकर हल निकालने के सुझाव को खारिज कर दिया. उनका कहना था कि आतंक फैलाने वाला और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाला बराबर नहीं हो सकते, इसलिए उनके बीच समझौता करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके शिकारों को एक जैसा नहीं माना जा सकता.

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब दो पक्षों के बीच समानता ही न हो तो मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती. उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद फैलाने वालों और उससे पीड़ित लोगों को एक ही तराजू में तौलना मुमकिन नहीं है. यह बयान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के जवाब में दी, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई है.

शशि थरूर ने पाकिस्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

शशि थरूर इन दिनों ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक डेलिगेशन के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने 'काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस' के दौरान अपनी बात रखते हुए कहा, "मध्यस्थता ऐसा शब्द है जिसे भारत स्वीकार नहीं करता." उन्होंने समझाया कि इस तरह के शब्द दोनों पक्षों के बीच समानता का भ्रम पैदा करते हैं, जबकि असलियत में ऐसी कोई समानता नहीं है. थरूर ने साफ कहा कि आतंकवाद फैलाने वालों और उनके पीड़ितों को एक ही स्तर पर नहीं रखा जा सकता.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि एक ऐसा देश जो आतंकवादियों को पनाह देता है, उसकी तुलना उस देश से नहीं हो सकती जो लोकतांत्रिक है और शांति से अपने काम में लगा है. उन्होंने यह भी कहा कि जो देश शांति चाहता है और बस अपने पड़ोसियों से चैन से रहने की उम्मीद करता है, उसकी तुलना उस देश से नहीं हो सकती जो दुनिया का नक्शा बदलना चाहता है. ऐसे हालात में जब दोनों पक्ष इतने अलग हों तो उनके बीच किसी तरह की मध्यस्थता की बात करना मुमकिन नहीं है.

भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि 10 मई को उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत करवाई, जिससे दोनों देशों ने लड़ाई रोकने पर तुरंत सहमति बनी. ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव खत्म कराया. उन्होंने ये भी कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान लड़ाई बंद करें तो अमेरिका उनके साथ बिजनेस करेगा.

ये भी पढ़ें-

PM मोदी ने कश्मीर को दी चिनाब ब्रिज और वंदे भारत की सौगात तो तिलमिला उठा पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी कर दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget