एक्सप्लोरर

PM मोदी ने कश्मीर को दी चिनाब ब्रिज और वंदे भारत की सौगात तो तिलमिला उठा पाकिस्तान, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जारी कर दिया बयान

Pakistan Reaction on PM Modi Speech: पीएम मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कश्मीर में विकास को बाधित करने वालों को चेतावनी दी थी. पाकिस्तान ने इन बयानों को खारिज किया है.

PM Modi Jammu Kashmir Visit: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (6 जून, 2025) को पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल 'चिनाब ब्रिज' का भव्य उद्घाटन किया और इसे देश को समर्पित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने तिरंगा हाथ में लेकर चिनाब ब्रिज पर पैदल चलकर पाकिस्तान को झकझोर दिया. पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसने पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत (कश्मीर की सांस्कृतिक पहचान) पर निहायत निंदनीय हमला किया है. पीएम के इस जोरदार बयान के बाद पाकिस्तान में भारी असंतोष और तिलमिलाहट देखी जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान गरीबों की रोटी और रोजगार का भी दुश्मन है. उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी कश्मीर के विकास को रोकने की कोशिश करेगा, उसे सबसे पहले नरेंद्र मोदी का सामना करना पड़ेगा." पीएम मोदी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत के प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को लेकर जो झूठे और गुमराह करने वाले बयान दिए हैं, पाकिस्तान उन्हें पूरी तरह खारिज करता है."

पहलगाम हमले पर क्या बोला पाकिस्तान?

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, "ऐसे बयान दुनिया का ध्यान असली मुद्दों से हटाने की कोशिश हैं, खासकर उस इलाके में जहां लोगों के साथ लगातार गलत व्यवहार हो रहा है. हमें दुख है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने एक बार फिर बिना किसी सबूत के पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराया है."

पाकिस्तान ने फिर उठाया जम्मू कश्मीर का मुद्दा

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर को लेकर फिर गिदड़भभकी दी और कहा, "जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विवादित इलाका है, जिसका अंतिम फैसला संयुक्त राष्ट्र के फैसलों और कश्मीरी लोगों की इच्छा के मुताबिक ही होना चाहिए. कोई भी दावा या बयान इस सच्चाई को नहीं बदल सकता. भारतीय कब्जे वाले कश्मीर (IOJK) में विकास की बातें तब झूठी लगती हैं, जब वहां भारी संख्या में फौज तैनात है, लोगों की आजादी छीनी जा रही है, बिना वजह गिरफ्तारियां हो रही हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है."

पाकिस्तान ने दुनियाभर के देशों, संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से अपील की है कि वे भारत को वहां हो रहे जुल्मों के लिए जिम्मेदार ठहराएं और यह सुनिश्चित करें कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय यानी अपने भविष्य का फैसला खुद करने का हक मिले. पाकिस्तान ने आगे कहा, "हम कश्मीर के लोगों के हक और सम्मान की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे."

ये भी पढ़ें-

पहलगाम आतंकी हमले पर सफाई देने पहुंचे बिलावल भुट्टो बुरी तरह घिरे, अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद को लेकर पाकिस्तान के सामने रख दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
पीएम मोदी का Gen Z के लिए बड़ा ऐलान, 'देंगे फ्री कोचिंग और युवाओं को AI ट्रेनिंग'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...' पीएम मोदी
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
Independence day Live: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '1 करोड़ युवाओं को दी जाएगी AI स्किल ट्रेनिंग', लाल किले से बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget