एक्सप्लोरर

ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी से जुदा है शशि थरूर की राय, बोले- 'हम सब जानते हैं कि...'

Congress on Trump Remarks: ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी से अलग राय रखी है. राहुल गांधी ने एक दिन पहले ट्रंप की टिप्पणी का समर्थन किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी वाले बयान पर कांग्रेस पार्टी के भीतर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्रंप की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ट्रंप के बयान का समर्थन कर चुके हैं.

शशि थरूर ने ट्रंप के बयान को खारिज किया

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर कहा, "ऐसा नहीं हम सभी यह जानते हैं." संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से सहमत हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सबके सामने फैक्ट रखा.

कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी से अलग टिप्पणी की 

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को राहुल गांधी की टिप्पणी से अलग राय रखते हुए ट्रंप को अपरंपरागत राजनेता करार दिया. उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं जिन्हें एक-दूसरे की जरूरत है. हमारे लोगों के बीच भी आपसी संबंध हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की गई तीखे बयानबाजी से लंबे समय में ये रिश्ते पटरी से नहीं उतरेंगे."

कार्ति चिदंबरम ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपरंपरागत नेता हैं और हमें उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए जैसे वे हैं. ये सभी बातचीत के शरुआती फेज में हैं और हमें घबराना नहीं चाहिए. मुझे उम्मीद है कि सरकार धैर्य से बातचीत करेगी और अमेरिका के साथ डील करेगी."

भारत से आयात पर 25 फीसदी का टैरिफ की घोषणा करने के बाद ट्रंप ने कहा, "भारत और रूस अपनी डेड इकोनॉमी को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं. मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है." राहुल गांधी ने कहा, "ट्रंप सही हैं. प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को छोड़कर हर कोई यह बात जानता है."

ये भी पढ़ें : 'बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना आरोपों पर नहीं देते ध्यान', राहुल गांधी के वोटों की चोरी वाले बयान पर चुनाव आयोग की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget