एक्सप्लोरर

क्या चुनाव में साथ आ पाएगी कांग्रेस-TMC? ममता बनर्जी से बातचीत का जिक्र कर शरद पवार ने किया ये दावा

एनसीपी मुखिया शरद पवार ने कहा कि 2024 में बीजेपी का सामना करने के लिए विपक्ष के सभी दल साथ आएंगे. देश हित के लिए वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ पुरानी बातें भूलने के लिए तैयार हैं.

NCP Chief Sharad Pawar: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने बुधवार को कहा कि तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) राष्ट्रीय हित के लिए कांग्रेस (Congress) से अपने मतभेद भुलाने और 2024 आम चुनाव से पहले साथ मिलकर विपक्षी दलों का एक गठबंधन बनाने के लिए तैयार हैं.

शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा कि वह और दूसरे दलों के कुछ नेता जिनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला शामिल हैं अगले चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के विरुद्ध मोर्चे का निर्माण करने के वास्ते कांग्रेस से हाथ मिलाने के खिलाफ नहीं है.

'बीजेपी के खिलाफ किसी के साथ भी करेंगे काम'
कांग्रेस के साथ बनर्जी के मतभेदों और तृणमूल द्वारा पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के बाबत पूछे गए एक सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि ममता बनर्जी ने व्यक्तिगत रूप से कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय हित में सत्तारूढ़ बीजेपी को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है.

ममता बनर्जी के लिए क्या बोले पवार?
शरद पवार के मुताबिक बनर्जी ने यह भी कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ हुए अनुभव को भी भूलने को तैयार हैं.  एनसीपी अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान टीएमसी को लगा था कि कांग्रेस और माकपा के गठबंधन ने बीजेपी को राज्य में अधिक सीटें प्राप्त करने में मदद की थी.

नीतीश कुमार से बातचीत को लेकर क्या बोले पवार?
शरद पवार ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद टीएमसी के पदाधिकारी कांग्रेस से बेहद निराश थे लेकिन पार्टी की मुखिया ने अपने रुख में बदलाव किया था.  टीएमसी ने पिछले साल मई में पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी.

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के साथ अपनी चर्चा के बारे में पवार ने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर हमने विस्तार से चर्चा की थी. ऐसे कई दल हैं जिनका मत है कि बीजेपी (BJP) के विकल्प के तौर पर कांग्रेस को महत्व दिया जा सकता है.

Exclusive: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे अशोक गहलोत, सीएम पद छोड़ने को लेकर कही ये बड़ी बात

पंजाब के राज्यपाल ने विधानसभा का विशेष सत्र रद्द किया, अरविंद केजरीवाल बोले- फिर तो जनतंत्र खत्म है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- शासक हत्यारे...
भतीजे अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- 'शासक हत्यारे बन गए'
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
'फोर्स बुलाकर आवास खाली...' राबड़ी देवी के बयान से गरमाई सियासत, SDPO पहुंचीं 10 सर्कुलर रोड
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget