एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच अलग दिशा में चली गई- शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अलग दिशा में चली गई है और अब अजीब चीजें निकलकर आ रही हैं.

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अलग दिशा में चली गई है. सोलापुर जिले के पंढेरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवार इस मामले में सीबीआई की जांच में प्रगति के बारे में सवाल उठाते दिखे. इस मामले की शुरुआती तफ्तीश मुंबई पुलिस ने की थी.

पवार ने शिवसेना सांसद संजय राउत और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के बीच पिछले हफ्ते हुई मुलाकात में किसी तरह के राजनीतिक मायने होने की बात को खारिज किया. शिवसेना के बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करने पर एनसीपी के एनडीए में शामिल होने के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के सुझाव के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि आरपीआई (ए) के प्रमुख को कोई भी न संसद के अंदर और न संसद के बाहर गंभीरता से लेता है.

सच सामने आने से चीजें साफ होंगी सुशांत राजपूत के मामले पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हो सकता है कि केंद्र सरकार को मुंबई पुलिस पर विश्वास नहीं होने की वजह से जांच अन्य एजेंसी (सीबीआई) को दी गई है." पवार ने कहा, "उन्होंने (सीबीआई ने) मामले पर क्या प्रकाश डाला, हमने अब तक कुछ नहीं देखा. खुदकुशी (के कोण को) अलग रखकर, अब अजीब चीजें निकलकर आ रही हैं. अब जांच अलग दिशा में चली गई है. " उन्होंने कहा कि सच सामने आने पर चीजें साफ हो जाएंगी. वे जाहिर तौर पर ड्रग्स मामले में एनसीबी की जांच का हवाला दे रहे थे.

आठवले की टिप्पणी के बारे में पूछने पर पवार ने कहा, " क्या उनकी (आठवले की) पार्टी का एक भी विधायक या सांसद है? वह बोलते हैं, सलाह देते हैं, लेकिन उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता है, न संसद में, न ही बाहर." आठवले ने शिवसेना से महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए फिर से बीजेपी से गठजोड़ करने को कहा था और दोनों पार्टियों के बीच सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला भी सुझाया था.

फडणवीस-राउत के बीच हुई मुलाकात के संबंध में किए गए सवाल पर पवार ने कहा, " अगर किसी अखबार का संवाददाता या संपादक, दूसरी पार्टी के नेताओं का साक्षात्कार लेता है तो, इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी से जुड़ जाता है."

पवार ने कहा, " जब राउत ने (शिवसेना मुखपत्र सामना के लिए) मेरा इंटरव्यू लिया था तो उन्होंने घोषणा की थी कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू करेंगे. राउत ने स्पष्ट किया है कि वह बीजेपी नेताओं का इंटरव्यू लेंगे. मैं नहीं समझता कि किसी टिप्पणी की जरूरत है." पवार ने कहा कि फडणवीस का साक्षात्कार होगा और छप जाएगा लेकिन इसका राज्य की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके तीन सुपरस्टार से पूछताछ करेगी NCB

Exclusive: क्या भारत में कोरोना का पीक आकर चला गया? जानिए AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने क्या कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget