एक्सप्लोरर

कौन होगा विपक्ष का पीएम चेहरा? शरद पवार ने किया 1977 के लोकसभा चुनाव का जिक्र

Lok Sabha Election 2024: विपक्ष के पीएम चेहरे को लेकर सबसे पहले ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खरगे का नाम आगे किया. हालांकि खरगे ने इससे इनकार कर दिया. इस बीच शरद पवार का बयान सामने आया है.

Sharad Pawar On PM Face: लोकसभा चुनाव से पहले सवाल बरकरार है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के सामने विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) का चेहरा कौन होगा? इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि 1977 के लोकसभा चुनाव (आपातकाल के बाद) में भी किसी को प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में पेश नहीं किया गया था.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल एनसीपी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के बाद मोराराजी देसाई को प्रधानमंत्री बनाया गया. कोई चेहरा सामने नहीं रखने के कोई असर नहीं दिखे. अगर लोग बदलाव के मूड में हैं, तो वे बदलाव लाने के लिए निर्णय लेंगे.’’ 

शरद पवार का नाम भी पीएम चेहरे की रेस में शामिल किया जाता रहा है, हालांकि वो खुद इससे इनकार करते रहे हैं. बता दें कि इस समय महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के उद्धव गुट का गठबंधन है. 

पीएम चेहरे पर बहस

बता दें कि विपक्षी खेमे में पीएम के चेहरे को लेकर तब नए सिरे से बहस छिड़ गई थी जब 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पीएम चेहरे के लिए आगे किया. हैरानी की बात ये रही कि इस प्रस्ताव का दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया.

हालांकि खरगे ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि हमें पहले जीतने पर ध्यान देनी चाहिए. पीएम फेस को लेकर जब ममता बनर्जी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम जहां भी जाते हैं तो लोग पूछते हैं कि आपका चेहरा कौन होगा? मैंने खरगे का नाम बैठक में आगे रखा था.

VVIP सीटों का ओपिनियन पोल: पीएम मोदी की होगी जीत, सोनिया गांधी, डिंपल यादव, स्मृति ईरानी और वरुण गांधी का जानें हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget