एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Resignation: शरद पवार वापस ले सकते हैं इस्तीफे का फैसला, अजित पवार से कही ये बात

Sharad Pawar News Highlights: शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है. उनके इस एलान के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Key Events
Sharad Pawar Announced Resignation Live Updates NCP President Resign BJP Congress Shiv Sena Reaction Sharad Pawar Resignation: शरद पवार वापस ले सकते हैं इस्तीफे का फैसला, अजित पवार से कही ये बात
शरद पवार
Source : ABP Live

Background

Sharad Pawar Resignation Live: महाराष्ट्र में जारी सियासी हलचल के बीच अब एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार (2 मई) को बड़ा एलान किया है. शरद पवार ने कहा कि वे एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे. 82 साल के मराठा क्षत्रप शरद पवार की तरफ से लिए गए इस बड़े फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है. 

शरद पवार के पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने के एलान पर विरोध जताते हुए एनसीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे फैसले को वापस लेने की मांग की है. पवार ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा एक मई, 1960 को शुरू हुई थी और पिछले 63 वर्ष से अनवरत जारी है. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों में उन्होंने विभिन्न ओहदों पर रहते हुए महाराष्ट्र और देश की सेवा की है.

उन्होंने कहा कि मेरी राज्यसभा की सदस्यता का तीन वर्ष का कार्यकाल शेष है. इस दौरान मैं बिना किसी पद के महाराष्ट्र और देश के मुद्दों पर ध्यान दूंगा. एक मई, 1960 से एक मई, 2023 की लंबी अवधि में एक कदम पीछे लेना जरूरी है. इसलिए, मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है. वरिष्ठ पार्टी नेता अजित पवार ने कहा कि शरद पवार अपने इस्तीफे पर पार्टी की समिति के निर्णय को मानेंगे. 

पवार ने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब उन्हें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न विचारधारा वाले विपक्षी दलों को साथ लाने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जा रहा है. पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद खाली होने पर इसके लिए चुनाव का फैसला करने के लिए एनसीपी नेताओं की एक समिति बनाने की सिफारिश की.

उन्होंने कहा कि समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होने चाहिए जिनमें प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, के के शर्मा, पी सी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र अव्हाड, हसन मुशरिफ, धनंजय मुंडे और जयदेव गायकवाड़ हैं.

18:21 PM (IST)  •  02 May 2023

Sharad Pawar Resign: शरद पवार फैसला वापस लें, नहीं तो इस्तीफा दे दूंगा- एनसीपी विधायक

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर विधानसभा से एनसीपी विधायक अनिल पाटिल ने शरद पवार को पत्र लिखकर कहा कि शरद पवार पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अपने फैसले को वापस लें. अगर शरद पवार साहब ऐसा नहीं करते हैं तो मैं अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा.

17:50 PM (IST)  •  02 May 2023

Sharad Pawar Resign: अजित पवार ने बताया कि क्या बोले शरद पवार

अजित पवार ने बताया कि शरद पवार ने कहा है महाराष्ट्र में कई पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है, वो तुरंत रोक दो. शरद पवार ने लोगों को भावनाओं को गंभीरता से लिया है. उनकी बातों पर विचार करेंगे और कुछ समय में अपना फैसला सुनायेंगे. उन्होंने ये फैसला एक दिन में तो लिया नहीं होगा पर उन्होंने समय की मांग की है, उन्हें देना चाहिये.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget