एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के भाषण पर देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार में जुबानी जंग, अजित पवार संग मुलाकात का भी उठा मुद्दा | बड़ी बातें

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी की स्वतंत्रता दिवस की स्पीच का जिक्र करते हुए शरद पवार ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसा. जिसपर बीजेपी नेता ने भी पलटवार किया.

Maharashtra Politics: एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सरगर्मी में बढ़ गई. शरद पवार ने पीएम मोदी (PM Modi) के लाल किले की प्राचीर से दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर तंज कसा तो बीजेपी नेता ने भी एनसीपी चीफ पर पलटवार किया. 

1. शरद पवार ने गुरुवार (17 अगस्त) को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कहा 'मी पुन्हा येइन' (मैं फिर आऊंगा).

2. एनसीपी चीफ ने आगे कहा कि मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसी ही बात महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कही थी. देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटे, बल्कि एक निचले पद पर वापस आए. कोई सोच सकता है कि वह (मोदी) किस पद पर लौटेंगे. 

3. शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह एक ओर स्थिर सरकार देने की बात करती है, लेकिन राज्यों में विधिवत निर्वाचित सरकारों को गिरा देती है. 

4. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. 

5. शरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि पिछली बार मैंने कहा था मैं वापस आऊंगा और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का डर अभी भी बरकरार है. कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं. 

6. एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विभाजन का जिक्र करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि मैं वापस आऊंगा, तो लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए, लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया. जिन्होंने हमें धोखा दिया, हम उनकी पार्टी को अपने साथ ले आए. 

7. देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और मेरे बीच ऐसा मेल है, जिसे अपनी कार्यशैली के कारण कोई चुनौती नहीं दी जा सकती. हम तीन एक साथ आए हैं.

8. शरद पवार ने हाल ही में अपने भतीजे अजित पवार से भी मुलाकात की थी. जिसके बाद कई तरह की अटकलें भी शुरू हो गईं. इसे लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया में भी हलचल मची है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा था कि मुंबई की बैठक में इस मुलाकात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चर्चा करेंगे.

9. नाना पटोले ने कहा था कि शरद पवार को लेकर उनकी पार्टी में कोई भ्रम नहीं है, लेकिन लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. हमारा आलाकमान इंडिया की बैठक के दौरान शरद पवार के साथ इस (अजित के साथ बैठक) पर चर्चा करेगा क्योंकि वह एक वरिष्ठ नेता हैं.

10. विपक्षी गठबंधन इंडिया की अगली बैठक इस महीने के अंत में (31 अगस्त से 1 सितंबर तक) मुंबई में होने वाली है. बैठक की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है तो सियासी हलचल भी बढ़ती जा रही है. इस बैठक को लेकर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि सब लोग आ रहे हैं. हम उनकी मेजबानी का इंतजार कर रहे हैं, हम रोमांचित हैं. 

ये भी पढ़ें- 

बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर SC का गुजरात सरकार से सख्त सवाल, 'क्या बाकी कैदियों को भी दिया ऐसा मौका?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget