एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के खिलाफ वाघेला ने खोला मोर्चा, कहा- बीजेपी विरोधी दलों का बिना शर्त करेंगे समर्थन

वाघेला ने बुधवार को कहा ''मैं किसी एक दल से नहीं हूं, अब मैं सिर्फ़ बीजेपी विरोधी हूं. मैं अगले चुनाव के दौरान सभी दलों में अपने सम्बंधों का इस्तेमाल मोदी सरकार को अपदस्थ करने में करूंगा.''

नई दिल्ली: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मोदी सरकार पर चुनाव पूर्व किये गये वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है. वाघेला ने कहा है कि वह अगले चुनाव में इस सरकार को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए बीजेपी विरोधी सभी दलों का बिना शर्त समर्थन करेंगे. वाघेला ने बुधवार को कहा ''मैं किसी एक दल से नहीं हूं, अब मैं सिर्फ़ बीजेपी विरोधी हूं. मैं अगले चुनाव के दौरान सभी दलों में अपने सम्बंधों का इस्तेमाल मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने में करूंगा.''

वाघेला ने कहा कि चार साल पहले बीजेपी 100 स्मार्ट सिटी, हर खेत को पानी, हर साल दो करोड़ नौकरी देने जैसे बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आयी थी. लेकिन साढ़े चार साल में इस सरकार ने सिवाय नोटबंदी के कोई काम नहीं किया. वाघेला ने कहा ''मै गुजरात मॉडल को कीचड़ मॉडल कहता हूं, जिससे निकला कमल सत्ता के रूप मे बीजेपी के पास आ जाता है और कीचड़ जनता के पास रह जाता है. यही मॉडल इस सरकार ने पूरे देश मे पेश कर जनता को बदहाल कर दिया है.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार पर राफ़ेल सौदे मे रिलायंस जैसी दिवालिया कंपनी को साझेदार बनाने का आरोप लगाते हुए कहा ''जिस तरह बोफ़ोर्स से मिला कुछ नहीं था, सिर्फ़ एक चेहरा निकला था वी पी सिंह का, जिसे सबका समर्थन मिला था. वैसे ही इस बार देखना होगा कि राफ़ेल से क्या निकलता है.''

अपनी चुनावी रणनीति के सवाल पर वाघेला ने कहा ''मेरा सभी दलों से आह्वान है कि देश के व्यापक हित मे ऐसी समझदारी से चुनाव लड़े जिससे जनता मौजूदा सरकार को नकार दे. इसके लिए स्थायी सरकार दे सकने वाले संयुक्त गठबंधन की पहल होनी चाहिए.'' ख़ुद चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी, समय आने पर वह इस बारे मे कोई फ़ैसला करेंगे.

आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने किया कांग्रेस के नजरिये का समर्थन: राहुल गांधी

वाघेला ने कहा ''मेरा संदेश साफ़ है कि लोकसभा का चुनाव राज्यों की स्थानीय परिस्थिति के मुताबिक़ लड़ा जाए जिससे आपसी खींचतान में एक भी मतदाता का वोट ख़राब न जाये और इसका लाभ बीजेपी न उठा सके.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, राहुल गांधी ने बताए कारण
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, राहुल गांधी ने बताए कारण
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
Explained: सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Embed widget