एक्सप्लोरर

शंकर सिंह वाघेला ने दिया इस संगठन को समर्थन, किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं करेंगे प्रचार

शंकर सिंह वाघेला ने यह भी ऐलान किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके मुताबिक कांग्रेस पार्टी बहुत छोटी हो चुकी है ऐसे में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकता. बीजेपी के खिलाफ भी लोग नाराज हैं, ऐसे में लोग हमारे पास आएंगे.

नई दिल्ली: गुजरात के दिग्गज राजनीतिज्ञ शंकर सिंह वाघेला ने नए संगठन को समर्थन देने का ऐलान किया है. इस नए संगठन का नाम 'जन विकल्प' है. यह संगठन पिछले कुछ समय से गुजरात में सक्रिय था और बीजेपी-कांग्रेस का विकल्प बनने का प्रचार कर रहा था.

नए संगठन को समर्थन का ऐलान करते हुए वाघेला ने कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि ना कांग्रेस के साथ जाऊंगा और ना ही बीजेपी के साथ. ऐसे में जन विकल्प के नाम पर सर्वे किया गया. यह लोग मेरे पास आए और कहा कि आप हमें समर्थन दे दीजिए. ये कोई दल नहीं है, ये संगठन है जो अच्छे लोगों को आगे लेकर आएगा.'' आपको बता दें कि वाघेला ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस से बगावत कर दी थी.

किसी व्यक्ति के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे शंकर सिंह वाघेला ने कहा, ''मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी या अहमद पटेल के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलूंगा. बल्कि मैं कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ बोलूंगा. पूरे देश में तीसरा विकल्प मौजूद है. दक्षिण के तमाम राज्यों में तीसरा विकल्प है, ऐसे में गुजरात में भी तीसरा विकल्प होगा.''

चुनाव भी नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस को बताया छोटी पार्टी शंकर सिंह वाघेला ने यह भी ऐलान किया कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके मुताबिक कांग्रेस पार्टी बहुत छोटी हो चुकी है ऐसे में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकता. बीजेपी के खिलाफ भी लोग नाराज हैं, ऐसे में लोग हमारे पास आएंगे.

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की मिलीभगत गुजरात राज्यसभा चुनाव को लेकर वाघेला ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में मिलीभगत थी. आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव के वक्त शंकर सिंह वाघेला ने सबको यह कहकर चौंका दिया था कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया.

शंकर सिंह वाघेला ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब ही नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अहमद पटेल को वोट न देने का अफसोस है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget