एक्सप्लोरर

2013 में राहुल गांधी दिल्ली के होटल में नीरव मोदी से मिले थे: शहजाद पूनावाला का दावा

पूनावाला ने दावा किया कि यह मुलाकात (राहुल और नीरव की) उस वक्त हुई थी, जब भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव को लोन दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इसे साबित करने के लिए एसपीजी के पास रिकार्ड होंगे.

नई दिल्ली: नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने आज दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के एक होटल में 2013 में नीरव मोदी से मिले थे. हालांकि, कांग्रेस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है. नीरव मोदी करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले का आरोपी है.

शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर भागने से पहले संसद में वित्त मंत्री अरूण जेटली से उसे मुलाकात करते कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया द्वारा देखे जाने के राहुल के बयान के कुछ ही घंटों बाद पूनावाला ने यह आरोप लगाया है.

गौरतलब कि किंगफिशर एयरलाइन के मालिक रहे माल्या ने बुधवार को लंदन में दावा किया था कि वह भारत छोड़ने से पहले जेटली से मिला था और अपने बकाये (कर्ज) का निपटारा करने की पेशकश की थी. हालांकि, वित्त मंत्री ने इस आरोप को खारिज करते हुए इसे झूठा करार दिया है. यह एयरलाइन अब बंद हो चुकी है.

पूनावाला ने दावा किया कि यह मुलाकात (राहुल और नीरव की) उस वक्त हुई थी, जब भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी और उसके भांजे नीरव को लोन दिया जा रहा था. उन्होंने कहा कि इसे साबित करने के लिए एसपीजी के पास रिकार्ड होंगे.

उन्होंने ट्वीट किया कि वह राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हैं कि वह (राहुल) सितंबर 2013 की कॉकटेल पार्टी में नीरव मोदी से मिलने की बात से इनकार करें. ‘इंपेरियल होटल में राहुल ने लंबा वक्त बिताया था! यही वह समय था जब मेहुल चोकसी और नीरव मोदी को कर्ज दिया गया !! एसपीजी के पास रिकार्ड होंगे या फिर लाई डिटेक्टेटर टेस्ट करा लीजिए.’ पूनावाला ने कहा कि वह कुरान की कसम खा सकते हैं और वह सच बोल रहे हैं इसे साबित करने के लिए ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ करा सकते हैं.

उन्होंने दावा किया कि यदि जेटली के माल्या से मिलने के सबूत पीएल पुनिया हैं, तो मैं कुरान की कसम खा सकता हूं और यह साबित करने के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट करा सकता हूं कि सितंबर 2013 को इंपीरियल होटल में नीरव मोदी की कॉकटेल पार्टी और दुल्हन परिधान कार्यक्रम में राहुल गांधी भी मौजूद थे. उसी वक्त मामा - भांजा को गलत तरीके से कर्ज दिया गया था.

पूनावाला ने आरोप लगाया कि इसके पीछे वजह है कि राहुल गांधी ने माल्या के साथ क्यों महागठबंधन बनाया और ऐसे भगोड़े के बयान पर भरोसा किया क्योंकि जब से नरेंद्र मोदी सरकार भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून लाया है, तब से भगोड़े और संभावित भगोड़े बेचैन हैं.

बाद में उन्होंने कहा कि राहुल और नीरव की मुलाकात एक विशेष मुलाकात के दौरान हुई थी. कांग्रेस अध्यक्ष होशोहवास में कॉकटेल और दुल्हन परिधान पार्टी में शरीक हुए थे और होटल में वक्त बिताया था. उन्होंने कहा, ‘यदि मैं गलत साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा.’ गौरतलब है कि 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी घेटाले में नीरव मोदी आरोपी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
डीए, कंटेनर समेत मोदी सरकार ने लिए ये 4 बड़े फैसले, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास
‘राइट-विंग ट्रोल्स लोगों को गुमराह देखना चाहेंगे’, पूर्व जज के साथ फोटो वायरल होने पर बोले सौरव दास

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget