एक्सप्लोरर

तीसरे दिन शाहीन बाग पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार, कहा- 'आप रास्ता खोलिए दिल के कई रास्ते खुल जाएंगे'

नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग पहुंचे. ये दोनों वार्ताकार लगातार तीसरे दिन प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए शाहीन बाग आए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में 69 दिन से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लोग धरने पर बैठे हैं. प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन आज लगातार तीसरे दिन शाहीन बाग पहुंचे. इस दौरान संजय हेगड़े ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है. आज हम यहां सारी बात करें ताकि फैसला हो क्योंकि फैसला आपके हाथ में है, लेकिन आपके अधिकार के लिए दूसरे के अधिकार का नुकसान नहीं हो सकता है."

शाहीन बाग में सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन ने पुलिस से सवाल किया कि बाकी रास्ते क्यों बंद किए हैं. इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया सुरक्षा कारणों से बंद किए गए हैं. वहीं एक एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट सीएए वापस ले. इस पर वकील साधना ने कहा की कानून सुप्रीम कोर्ट नहीं बनाता है, सुप्रीम कोर्ट सिर्फ कानून संवैधानिक है या नहीं ये देखता है, ये कोर्ट में है.

एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि गृह मंत्री और बीजेपी के नेता कहते हैं कि अभी एनपीआर और एनआरसी नहीं ला रहे है, इसकी जगह वो कहें कि कभी नहीं ला रहे हैं. इसके बाद वकील संजय हेगड़े ने कहा, "बहन की जिम्मेदारी लेना भाई का फर्ज है. सुरक्षा का जिम्मा पुलिस मंत्री सबका है. ये सिर्फ रास्ता नहीं है ये छोटा रास्ता है, दिल का रास्ता खोलो. जब ये रास्ता खुलेगा आप देखिए कितने दिल के रास्ते खुलेंगे ये आश्वासन मैं देता हूं."

वार्ताकार संजय हेगड़े ने कहा, "एक तरफ की सड़क खोल दीजिए दिल दिमाग सब खुल जाएगा. सुरक्षा की जिममेदारी पुलिस की है. हम आपकी सुप्रीम कोर्ट तक आपकी बात पहुंचा देंगे, लेकिन आप क्या फैसला लेते हैं वो भी कोर्ट देखेगा."

वहीं दूसरी वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा, "कल हमने पुलिस से बात की नोएडा से दिल्ली की तरफ आने वाले रास्ते को क्यों बंद किया. सुबह रास्ता खुला लेकिन कुछ देर बाद बंद कर दिया. ये बात हम तुरंत सुप्रीम कोर्ट को बताएंगे. यहां जो बहनें हैं उन्होंने कहा की सबसे बड़ा डर हमें सुरक्षा  का है."

एक प्रदर्शनकारी ने कहा "आप ने कहा की हम बहुत अच्छे इंसान है तो सरकार हमसे बात करने क्यों नहीं आती, उसने सोच लिया ये तो कूड़ा सड़क पर बैठे हैं." इस पर साधना रामचंद्रन ने कहा, "आप लोगों से गुज़ारिश है की आप अपना दिल दिमाग इस्तेमाल करें. मुझे मालूम है आप समझती है यहां क्या और क्यों हो रहा है. अपना दिल दिमाग इस्तेमाल कीजिए. अपने और अपने बच्चों के लिए सोचें."

साधना रामचंद्रन ने कहा, "हम कभी नहीं मान सकते है की शाहीन बाग़ के लोगो ने ये रास्ता बंद किया है. सब बहनें सुन लें कि वो अपना फैसला खुद करे, किसी को आपका फैसला नहीं लेने दें. हम सरकार की तरफ से नहीं सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आए हैं. मुझे बहनों से उम्मीद है की वो अपना फैसला अपने आप लेंगी."

ये भी पढ़ें

मिशन इलेक्शन में जुटी बीजेपी, शनिवार को बिहार दौरे पर जाएंगे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रशांत किशोर अगर AAP में आते हैं तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं, फैसला उनपर- संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
'SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए, फॉर्म-6 में बदलाव नहीं', विपक्षी दलों की याचिका पर SC में EC का हलफनामा
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
भारतीय नौसेना की एयर-पावर बनेगा रफाल-M, गोवा में चल रहा ऑपेशनल ट्रायल
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा
पुलिस की लापरवाह जांच के चलते 6 साल तक जेल में रहा निर्दोष, अब SC ने दिलवाया मुआवजा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget