एक्सप्लोरर

मिशन इलेक्शन में जुटी बीजेपी, शनिवार को बिहार दौरे पर जाएंगे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा

बीजेपी ने इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल एक दिन के बिहार दौरे पर जा रहे हैं जहां वे बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेंगे.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन बिहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी साल के आखिर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर बीजेपी ने योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत कल यानि 22 फरवरी को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे से हो रही है. अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का ये पहला बिहार पहला दौरा है. इस दौरान नड्डा पटना में कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों को धार देंगे. यही नहीं वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 11 जिलों में बनकर तैयार जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन करेंगे. आगामी चुनाव की देखते हुए नड्डा के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं. हालांकि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा. बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी बिहार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी के लिए बिहार चुनाव खासा महत्व रखता है. या यह कहें कि बिहार को बीजेपी हर हाल में जीत कर वापसी करना चाहेगी. इसी के मद्देनजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 फरवरी को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं. बिहार के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा बेहद खास है. वह 22 फरवरी को दोपहर दो बजे से कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे. सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस दौरान पटना में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 11 जिलों में बनकर तैयार हुए जिला कार्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे. बिहार में बीजेपी सभी जिलों में नया पार्टी दफ्तर बनवा रही है. जिसमें सिवान, गोपालगंज, भागलपुर, औरंगाबाद, नौगछिया, सहरसा, लखीसराय, सासाराम सहित 11 जिलों में पार्टी का नया कार्यालय बनकर तैयार हुआ है. इसका उद्घाटन जेपी नड्डा कल करेंगे. ये भी पढ़ें उद्धव ठाकरे के दिल्ली दौरे को लेकर सरगर्मियां तेज, PM मोदी से बातचीत पर हैं सबकी निगाहें असदुद्दीन ओवैसी ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली लड़की को बताया पागल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्वे के लिए बनेगी IIT दिल्ली के एक्सपर्ट्स की टीम, अधिकारियों को दी चेतावनी
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
‘विशेष सुविधाओं के साथ सिर्फ 4 साल में AIIMS बीबीनगर बनकर तैयार’, तेलंगाना में बोले जेपी नड्डा
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget