एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर अगर AAP में आते हैं तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं, फैसला उनपर- संजय सिंह

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने ये बात कही. प्रशांत किशोर ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के लिए रणनीति बनाई और नतीजे सबके सामने हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए काम करने के बाद प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा में हैं. सियासी गलियारे में कई तरह की बातें कही जा रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर, आम आदमी पार्टी में आते हैं तो पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होगी.

संजय सिंह ने कहा, ''अगर प्रशांत किशोर जी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है. अब यह उनका फैसला है कि उन्हें आना है या नहीं.'' मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने ये बात कही. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने आप के लिए रणनीति बनाई और नतीजे सबके सामने हैं. आप ने दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की.

बता दें कि 18 फरवरी को प्रशांत किशोर ने पटना में मीडिया को संबोधित किया. जेडीयू से निकाले जाने के बाद ये पहली बार था जब वे मीडिया से मुखातिब हो रहे थे. ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पीके कोई राजनीति पार्टी का एलान करेंगे और बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ. बिहार में पार्टी बनाएंगे या नहीं, इसको लेकर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया.

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में लोगों की नजर प्रशांत किशोर पर होगी. फिलहाल वे किसी पार्टी के लिए रणनीति नहीं बना रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बिहार में विपक्ष के कई नेताओं ने प्रशांत किशोर से बात की है लेकिन उन्होंने किसी के साथ काम न करने की बात कही है. उधर बिहार के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी के लिए काम कर रहे हैं. कई बार तो ये भी कहा गया कि पीके टीएमसी ज्वाइन कर सकते हैं. सीएए और एनआरसी पर दिए बयानों की वजह से जेडीयू ने प्रशांत किशोर को पार्टी से निष्कासित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget