एक्सप्लोरर

TIME मैग्जीन की लिस्ट में 'शाहीन बाग की दादी' का नाम, दुनिया के 100 प्रभावी लोगों में मिली जगह

टाइम मैगजीन ने इस साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर आयुष्मान खुराना समेत पांच भारतीयों को जगह मिली है.

नई दिल्ली: इस साल नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में हुए प्रदर्शन में एक नाम का जिक्र बहुत बार हुआ था. ये नाम बिल्‍किस बानो दादी का था. अब दादी का नाम टाइम मैग्जीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

दादी बिल्किस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग में कई दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था. उन दिनों मीडिया में दादी जाना-पहचाना चेहरा थीं. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई बार मीडिया से कहा था कि सरकार जब तक नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेगी, तब तक वह शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगी. फिलहाल उन्हें अब उन्हें इंटरनेशनल पहचान मिल गई है.

TIME मैग्जीन की लिस्ट में 'शाहीन बाग की दादी' का नाम, दुनिया के 100 प्रभावी लोगों में मिली जगह

PM मोदी समेत 5 भारतीय शामिल टाइम मैगजीन ने इस साल दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एक्टर आयुष्मान खुराना समेत पांच भारतीयों को जगह मिली है. इनके अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी का नाम भी शामिल भारतीयों की लिस्ट में शामिल है. ये सभी लोग इस साल दुनियाभर में खासा चर्चा में रहे.

टाइम मैगजीन की लिस्ट में चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ताइवान की राष्ट्रपति त्सई इंग-वेन को भी जगह मिली है. इनके अलावा अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनियाभर के कई नेता शामिल हैं. इस लिस्ट में अमेरिकी विशेषज्ञ एंथनी फॉसी का नाम भी है. कोरोना महामारी के दौर में फॉसी काफी चर्चा में रहे हैं.

आयुष्‍मान खुराना अकेले इंडियन एक्टर हैं, जिनका दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में नाम आया है. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- 'टाइम मैगजीन द्वारा जारी दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्‍ट में शामिल होकर गौरव की अनुभूति हो रही है.' उनके फैंस इस सम्‍मान के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी उनकी तारीफ की है.

ये भी पढ़ें- ड्रग्स की कीचड़ में सितारे, दीपिका, श्रद्धा, सोनम, सारा, जैकलीन- ये फेहरिस्त काफी लंबी है, पढ़ें पूरी लिस्ट

Drugs Case: रिया-शौविक जमानत याचिका पर सुनवाई टली, भारी बारिश के चलते आज बॉम्बे हाईकोर्ट की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने की गलती? सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- '...निपटाए दे रहा'
चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने की गलती? सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- '...निपटाए दे रहा'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget