एक्सप्लोरर

Gyanvapi Mosque: 'वहां कोई त्रिशूल नहीं... ज्ञानवापी पर कानूनी हक मुसलमानों का', सीएम योगी के बयान पर शफीकुर्रहमान का दावा

Shafiqur Rahman on Gyanvapi: शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "मुसलमानों से कोई गलती नहीं हुई और न ही मुसलमानों ने झगड़े किए. इन्ही लोगों ने छेड़छाड़ करके जबरदस्ती मंदिर कहना शुरू कर दिया."

CM Yogi Adityanath on Gyanvapi: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दावा किया है कि मुसलमानों से कोई गलती नहीं हुई और ज्ञानवापी पर कानूनी हक भी उन्हीं का है. उन्होंने आरोप लगाया कि जबरदस्ती ज्ञानवापी को मंदिर बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वहां कोई त्रिशूल नहीं था, न तो ऐसा कुछ मिला है और न ही हम ऐसा मानते हैं.

सोमवार (31 जुलाई) को ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो उस पर विवाद होगा ही. उनके इसी बयान पर शफीकुर्रहमान की ये प्रतिक्रिया आई है.

शफीकुर्रहमान का दावा, ज्ञानवापी में कोई त्रिशूल नहीं
शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, "मुसलमानों से कोई गलती नहीं हुई और न ही मुसलमानों ने झगड़े किए. इन्ही लोगों ने छेड़छाड़ करके जबरदस्ती मंदिर कहना शुरू कर दिया लेकिन आज हम अपनी आस्था के हिसाब से मस्जिद मानते है यो इन्हें क्या ऐतराज है." उन्होंने यह भी दावा किया कि ज्ञानवापी में कोई त्रिशूल नहीं था, हम तो ऐसा नहीं मानते और न ही वहां ऐसा कुछ मिला है. शफीकुर्रहमान ने आगे कहा, "देश के अंदर कानून मौजूद है, लोकतंत्र है देश में सबको हर मजहब वाले को अपने अपने मजहब पर रहने और अपनी बात कहने का हक दिया गया है. दूसरों को भी जीने का मौका दीजिए. उनके साथ इस किस्म का जुल्म ज्यादती करना गलत है."

सोमवार (31 जुलाई) को ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर सीएम योगी ने कहा कि अगर ज्ञानवापी (Gyanvapi) को मस्जिद कहेंगे तो उस पर विवाद होगा ही. उनके इसी बयान पर शफीकुर्रहमान की ये प्रतिक्रिया आई है.

क्या बोले योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से गलती हुई है और ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ज्ञानवापी के अंदर देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं, जो हिंदुओं ने तो नहीं रखी है. उन्होंने एक और दावा किया कि वहां त्रिशूल भी मौजूद है. इसे लेकर उन्होंने सवाल किया, "मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है. मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वो इसे देखे. ज्ञानवापी में ज्योर्तिलिंग है, देव प्रतिमाएं है. सारी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह कह रही हैं? सरकार इस विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रही है. हम इसका समाधान चाहते हैं."

यह भी पढ़ें:
Manipur Violence: राहत शिविरों में परेशान हजारों मासूम और महिलाएं... विपक्षी सांसदों के दौरे के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया मणिपुर का हाल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
MLC Election Results 2026 LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
LIVE: नागपुर में कांग्रेस आगे, पुणे में NCP, पटना में JDU ने बनाई बढ़त, जानें पल-पल का अपडेट
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
Embed widget