एक्सप्लोरर

'ऑक्सीजन वैन' के जरिए कोरोना संक्रमितों तक ऑक्सीजन पहुंचा रही सेवा भारती

सेवा भारती इस व्यवस्था को दिल्ली के कई अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने की तैयारी में है. एक वैन से शुरु हुई इस ऑक्सीजन सेवा का विस्तार 100 से ज्यादा वैनों तक, यानी दिल्ली में 100 से ज्यादा स्थानों तक ले जाने की योजना है, जिनमें प्रमुख अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और प्रमुख कंटेनमेंट जोन शामिल हैं, जहां कोरोना पीड़ितों की तादाद ज्यादा है, और जहां ऑक्सीजन की आवश्यकता भी है.

नई दिल्ली: कोरोना काल में पीड़ितों की सबसे बड़ी समस्या रक्त में घटता ऑक्सीजन का स्तर है. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग चारों ओर बढ़ी है. इन हालातों को ध्यान में रखते हुए आरएसएस से जुड़ी स्वयंसेवी संगठन सेवा भारती ने समाज की इस चुनौती को हाथ में लिया है. सेवा भारती ने ऑक्सीजन वैन के जरिये कोविड मरीजों को ऑक्सीजन देने का कार्यक्रम शुरू किया है. 
 
इसके तहत सेवा भारती ने एक मालवाहक कंटेनर में चार बेड लगाए, इसके साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था, मास्क व दूसरा जरूरी सामान लेकर ये वैन तैयार की गई है. इस पूरे अभियान को ऑक्सीजन सेवा, प्राणवायू आपके द्वार नाम दिया गया है. दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के बाहर इस सेवा को बुधवार से शुरू किया गया. पहले दिन ही चंद घंटों में कई कोरोना पीड़ितों ने इसका उपयोग किया. सेवा भारती का उद्देश्य है कि अस्पताल के दरवाजे तक पहुंचने से लेकर वार्ड में बेड मिलने तक का जो मूल्यवान समय कोरोना पीड़ित के पास है, उस समय में उसे जरूरी ऑक्सीजन मिलती रहे.  

जल्द ही दौड़ेंगी 100 ऑक्सीजन वैन

सेवा भारती इस व्यवस्था को दिल्ली के कई अन्य अस्पतालों तक पहुंचाने की तैयारी में है. एक वैन से शुरु हुई इस ऑक्सीजन सेवा का विस्तार 100 से ज्यादा वैनों तक, यानी दिल्ली में 100 से ज्यादा स्थानों तक ले जाने की योजना है, जिनमें प्रमुख अस्पताल, कोविड केयर सेंटर और प्रमुख कंटेनमेंट जोन शामिल हैं, जहां कोरोना पीड़ितों की तादाद ज्यादा है, और जहां ऑक्सीजन की आवश्यकता भी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पति की यूक्रेन हमले में हुई थी मौत, पत्नी ने नहीं छोड़ी उम्मीद, अब भारत आएगा शव

'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल

‘इतना हंगामा’, PM मोदी पर खरगे की विवादित टिप्पणी, शशि थरूर ने दिया ये बड़ा बयान

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट

ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'

जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?

सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

Embed widget