एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो सकता है बजट सत्र, स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

कोरोना वायरस के चलते संसद के सत्र को बीच में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जायेगालोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसको लेकर सभी दलों की बैठक बुलाई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के मद्देनजर संसद का बजट सत्र बीच में ही खत्म किया जाएगा. आज इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बता दें कि कोरोना वायरस के देश में अबतक 418 मामले सामने आ चुके हैं.

तमाम राजनीतिक दल कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात के चलते संसद सत्र को बीच में खत्म करने की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार के सामने मजबूरी थी कि उसे अपना बजट पास कराना था. इस वजह से संसद का सत्र बीच में नहीं रोका गया.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते थे कि संसद का सत्र बीच में रोककर देश में गलत संदेश दिया जाए लेकिन अब जब देशभर में तमाम राज्यों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है ऐसी सूरत में संसद के सत्र को भी बीच में ही खत्म करने की घोषणा हो सकती है.

राजस्थान के झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह का कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई गायिका कनिका कपूर के साथ पार्टी में होने के बाद संसद भवन आना कई राजनीतिक दलों और सांसदों को नागवार गुजरा था और उसके बाद से टीएमसी, एनसीपी, समाजवादी पार्टी सहित शिवसेना ने अपने सांसदों को संसद भवन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने के निर्देश दिए थे.

दुष्यंत सिंह का मामला सामने आने के बाद कई सांसदों ने अपने आपको सेल्फ आइसोलेशन में भी रख लिया था. हालांकि बाद में दुष्यंत सिंह की कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन उसके बावजूद अब सरकार भी चाहती है कि संसद सत्र को बजट पास कराकर बीच में ही अनिश्चितकाल के स्थगित कर दिया जाये.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में कुल 418 लोग कोरोना से संक्रमित, सिर्फ महाराष्ट्र में 89 मामले सामने आए

कोरोना वायरस: पीएम मोदी बोले- लॉकडाउन को कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे, अपने आप को और परिवार को बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget