एक्सप्लोरर

Seema Haider News: ATS ने पूछा- भारत कैसे आईं? सीमा हैदर का जवाब- यू-ट्यूब देखकर, आज हो सकता है लाई डिटेक्‍टर या पॉलीग्राफ

Seema Haider: सीमा और सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए थे. फिर इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई. 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर भारत में आ गई. 

Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस वक्त खूब चर्चाओं में बनी हुई है. एटीएस मामले को लगातार सीमा से पूछताछ कर रही है वहीं एजेंसी को शक है कि सीमा हैदर सिर्फ वहीं बता रही है जो वो बताना चाह रही है. सीमा हैदर एजेंसी के सवालों को बड़ा कॉन्फिडेंट होकर जवाब देती है और कुछ बताते वक्त उसके माथे पर एक शिकन भी नहीं होती है. सूत्रों के मुताबिक, सीमा हैदर का आज लाई डिटेक्टर या पॉलीग्राफ टेस्ट हो सकता है. 

एटीएस को सीमा के जवाबों पर लगातार शक हो रहा है. जब एटीएस ने सीमा हैदर से पूछा कि आप भारत कैसे आईं? तो इसके जवाब में सीमा का बड़ा अटपटा जवाब आया, जिसके सुनकर एजेंसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने यू-ट्यूब के जरिए भारत तक आने की जानकारी हासिल की हालांकि एजेंसियों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है.  

क्या है पूरा मामला
यूपी एटीएस की टीम ने इससे पहले सोमवार (17 जुलाई) को भी सीमा हैदर से पूछताछ की थी. मालूम हो कि सीमा और सचिन मीणा 2019 में पबजी खेलने के दौरान एक-दूसरे के संपर्क में आए और फिर इनकी प्रेम कहानी शुरू हुई. इसके बाद फिर 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल के रास्ते बस में सवार होकर भारत में आ गई. 

सीमा हैदर से 17 जुलाई को हुई पूछताछ में सामने आया कि सचिन से पहले भी भारत में कुछ लोगों से सीमा हैदर ने संपर्क किया था. जिन लोगो से सीमा ने संपर्क किया था वो ज्यादातर दिल्ली एनसीआर के थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर से सोमवार को एटीएस ने अंग्रेजी की कुछ लाइन पढ़वाई थी, जिसे सीमा ने न सिर्फ अच्छे से पढ़ा बल्कि उसका पढ़ने का तरीका भी अच्छा था.

वहीं आज यानी मंगलवार को सीमा हैदर से वॉट्सऐप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर पूछताछ की तैयारी है. इतना ही नहीं सीमा के आईडी कार्ड हाई कमीशन भेज दिए गए हैं. सीमा की इस प्रेम कहानी और भारत में एंट्री लेने के पूरे एपिसोड में साजिश का एंगल देखा जा रहा है क्योंकि सीमा के परिवार का पाकिस्तानी आर्मी से सीधा ताल्लुक है. 

यह भी पढ़ें:-

'एक चेहरे पर कई चेहरे', पीएम मोदी ने विपक्ष की मीटिंग को बताया बेईमानी सम्मेलन, बोले- बेंगलुरु में जुटे करप्ट लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget