एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, TRF के दो आतंकी गिरफ्तार

Jammu and Kashmir: अधिकारियों ने बताया आतंकियों के पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और एक चीनी ग्रेनेड और डेटोनेटर जब्त किए गए हैं.

TRF Terrorists Arrested in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) के दो आतंकवादियों को बांदीपोरा से उस समय पकड़ा, जब वे श्रीनगर की ओर जा रहे थे.

गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की पहचान दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले इमाद अमीन चोपन उर्फ चिता भाई और ताहिर अहमद भट उर्फ टाइगर के रूप में की गई है. अधिकारियों ने कहा कि उनके पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस, एक चीनी ग्रेनेड और डेटोनेटर जब्त किए गए हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को उनके आकाओं ने दक्षिण कश्मीर में द रेजिस्टेंस फ्रंट के मॉड्यूल को पुनर्जीवित करने के लिए हथियार और गोला-बारूद हासिल करने का काम सौंपा था.

हिजबुल मुजाहिदीन की आतंकी गिरफ्तार

सुरक्षाबलों ने इससे पहले गुरुवार को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था. जम्मू और कश्मीर के क्रालपोरा इलाके से पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन (HM) आतंकी संगठन के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया. सैन्य खुफिया और अन्य खुफिया एजेंसियों से जिला पुलिस कुपवाड़ा और सेना को जानकारी मिली थी कि एचएम संगठन का एक आतंकी मॉड्यूल क्रालपोरा इलाके में सक्रिय है, जो न केवल आतंकवादियों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने में मदद कर रहा है, बल्कि रसद भी प्रदान कर रहा है. इस सूचना के आधार पर, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. 

आतंकवादियों ने दो ठिकानों का किया खुलासा

गिरफ्तार किए गए आतंकियों में अब रऊफ मलिक अल्ताफ अहमद पेयर और रियाज अहमद क्रालपोरा का निवासी है. पूछताछ के दौरान तीनों ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर फारूक अहमद पीर उर्फ नदीम उस्मानी के निर्देश पर काम करना कबूला है. इसके साथ ही तीनों ने संगठन के आतंकवादियों के लिए बनाए गए दो ठिकानों के बारे में खुलासा किया. जो वर्तमान में पीओके में स्थित हैं, जहां कुछ हथियार और गोला-बारूद भी छुपाए गए हैं. गिरफ्तार तीनों के खुलासे पर दोनों ठिकानों का पता चला है. ठिकाने से पुलिस ने 1 एके राइफल, 2 AK मैगजीन, 119 AK गोला-बारूद, 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैग, 4 पिस्टल राउंड, 6 हैंड ग्रेनेड, 1 IED, 2 डेटोनेटर, 2 वायर बंडल और लगभग 100 लीटर क्षमता का एक पानी का टैंक बरामद किया गया है.

हथियार और गोला-बारूद किया बरामद

गिरफ्तार तीनों आतंकियों ने बताया कि उन्हें जून 2022 में 6 लाख रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई, जो कि ठिकानों के निर्माण, हथियार और गोला-बारूद की खरीद के लिए थी. पुलिस ने 6 लाख में से 64,000 रुपये की वसूली भी कर ली है. इसके अलावा हमहामा बडगाम और बांदीपोरा से भी दो और आतंकवादी सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है जो तीनों को उनकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से समर्थन दे रहे थे. 

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज दिल्ली में, इन रास्तों से बचकर निकलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget