एक्सप्लोरर

कुल 71.93% वोटिंग के साथ छत्तीसगढ़ चुनाव का दूसरा चरण खत्मः 11 दिसंबर को आएंगे नतीजे

राज्य के सीएम रमन सिंह ने कवर्धा में अपना वोट डाला, हालांकि रमन सिंह खुद राजनांदगांव से चुनाव लड़ते हैं जहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है.

नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान आज संपन्न हो गया. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक 71.93 फीसदी वोटिंग प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया. पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी. प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. कांग्रेस और अजीत जोगी ने जीता का दावा किया है तो दूसरी ओर एक बार फिर कांग्रेस ने ईवीएम मशीन को निशाने पर लिया. दिल्ली तक चुनाव आयोग से शिकायत की गई.

सीएम रमन सिंह ने कवर्धा में अपना वोट डाला छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की वोटिंग में वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अंबिकापुर के केदारपुर पोलिंग बूथ पर बड़ी तादाद में लड़कियों ने कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तो प्रदेश की राजनीति में बड़े चेहरे भी अपना वोट डालते नजर आए. राज्य के सीएम रमन सिंह ने कवर्धा में अपना वोट डाला, हालांकि रमन सिंह खुद राजनांदगांव से चुनाव लड़ते हैं जहां पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है. राज्य में कांग्रेस के बड़े चेहरे और प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने दुर्ग में अपना वोट डाला. अजीत जोगी ने भी अपने बेटे अमित जोगी के साथ बिलासपुर में वोटिंग की.

मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, राजनांदगांव लोकसभा के सांसद अभिषेक सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपने अपने क्षेत्रों में मतदान किया.

वोटिंग के बाद सीएम रमन सिंह ने दावा किया है. कि दूसरे चरण की 72 में से 50 सीटों पर बीजेपी जीतेगी. वहीं बीएसपी से गठबंधन कर राज्य में एक मजबूत थर्ड फ्रंट बनाने वाले अजीत जोगी का दावा है कि माहौल उनके पक्ष में रहा है. उधर कांग्रेस के भी अपने दावे हैं.. लेकिन साथ ही एक बार फिर ईवीएम मशीन कांगेस के निशाने रही. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया के सामने ईवीएम की खराबी की शिकायत की तो दिल्ली में उसी शिकायत के साथ राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया चुनाव आयोग के दर पर पहुंच गए.

जांच तो चलती रहेगी लेकिन फिलहाल छत्तीसगढ़ में 2018 का चुनाव खत्म हो चुका है. राज्य के कई बड़े चेहरे की किस्मत का फैसला मतदाताओं ने सुना दिया है जिनमें अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव, 5 पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षरमन सिंह सरकार के 9 मंत्री और पूर्व डीएम ओ पी चौधरी शामिल हैं.

चुनाव की बड़ी बातें दूसरे चरण में जिन 72 सीटों पर चुनाव हुए. 2013 के चुनाव में इन 72 सीटों में से बीजेपी 43 सीटों पर जीती थी जबकि कांग्रेस के पास 27 सीटें थी. राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि सुबह आठ बजे राज्य के 19 जिलों के 72 विधानसभा सीटों में मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया. दूसरे चरण में 1079 उम्मीदवारों निर्वाचन में भाग लिया जिसमें से 113 अनुसूचित जाति और 176 अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. इसमें 119 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 19336 है. इसमें संवेदनशील मतदान केन्द्र 444 और संगवारी (मित्र) मतदान केन्द्र 118 हैं. संगवारी मतदान केंद्रों में मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं हैं. आज हुए मतदान में कुल मतदाताओं की संख्या 1,54,00,596 है. इसमें पुरूष मतदाता 77,53,337 और महिला मतदाता 76,46,382 हैं. वहीं थर्ड जेंडर के 877 मतदाता हैं. मतदान संपन्न कराने के लिए 84688 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए थे. अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लगभग डेढ़ लाख जवानों को तैनात किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में 72 सीटों में से 17 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए तथा नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 72 सीटों में से 43 सीटों में जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस को 27 तथा बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी जबकि एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी.

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- नतीजों को प्रभावित करने की हो रही कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
'तीन महीने पहले जो हुआ...', इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, दिसंबर में क्राइसिस का किया जिक्र
'तीन महीने पहले जो हुआ...', इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget