एक्सप्लोरर

LIVE: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दूसरा दिन, अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला हमला

पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के साथ मुख्य बैठक की शुरुआत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ इसका समापन होगा. माना जा रहा है कि बैठक में करीब 2200 शामिल होंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दूसरे दिन शुरू हो गयी है. आज बैठक का मुख्य दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल होंगे. पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अमित शाह के संबोधन के साथ मुख्य बैठक की शुरुआत होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ इसका समापन होगा.

                                                                   LIVE UPDATE

  • पीयूष गोयल ने कहा, "आजादी के 70 वर्ष बीत जाने के बाद बी देश कई समस्याओं से जूझ रहा है, बीजेपी उन समस्याओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है. विरोधी जितना हिंसा का कीचड़ फैलाएंगे बीजेपी का कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा. विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणाम इसका संकेत हैं.''
  • पीयूष गोयल ने कहा, ''राहुल गांधी पर के वंशवाद पर दिए बयान की निंदा करते हिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- कांग्रेस के राज में भारी भ्रष्टाचार था. बीजेपी हमेशा परफॉर्मेंस की राजनीति में विश्वास रखती है. वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है भारत की नहीं. यह ऐसा देश है जहां राष्ट्रपति हो, प्रधानमंत्री हो या लोकसभा अध्यक्ष हो या कोई भी नेता क्यों ना हो सभी अपनी मेरिट के दम पर ही अपने मुकाम पर पहुंचे हैं. जो राजनीति राहुल गांधी और कांग्रेस इस देश को देना चाहती है उसे बीजेपी पूरी तरह नकारती है.''
  • पीयूष गोयल ने कहा, "अमित शाह जी ने केरल और बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता हिंसा से डरने वाला नहीं है. बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से इस हिंसा का जवाब देगी. बीजेपी कार्यकर्ता केरल में तीन अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पद यात्रा के जरिए जनता से जुड़ेंगे.'' LIVE: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दूसरा दिन, अमित शाह ने राहुल गांधी पर बोला हमला
  • पीयूष गोयल ने कहा, "भ्रष्टाचार, जातिवाद और गंदगी से मुक्त भारत का संकल्प लिया गया.''
  • पीयूष गोयल ने कहा, "अमित शाह जी ने आज राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के न्यू इंडिया का सपना आज पूरे देश का सपना है."
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषण के बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल मीडिया के सामने आए. 
  • अमित शाह ने राहुल गांधी वंशवाद पर दिए बयान पर कहा, "यह कांग्रेस की संस्कृति है भारत की संस्कृति नहीं है.''
  • अपने भाषण में अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है. अमित शाह ने कहा, ''वो अमेरिका में सरकार की आलोचना करते हैं. में विस्तार में नहीं जाऊंगा लेकिन सिर्फ एक बात कहूंगा कांग्रेस के मुकाबले पिछले एक साल में बीजेपी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा.''
  • बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे कैलाश विजय वर्गीय ने कहा, ''राजनीतिक दल हमेशा चुनाव की तैयार में रहता है, लेकिन हमारा ये वर्ष संगठन विस्तार का है.''
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के भाषण के साथ राष्ट्रीय कार्यरिणी की शुरुआत हो गयी है.

बैठक से जुड़ी बड़ी बातें

पार्टी की नजर 2019 के चुनाव पर खास बात ये है कि इस बैठक में पहले बीजेपी के पदाधिकारी हिस्सा लेते थे. लेकिन इस बार पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी शामिल होने जा रहे हैं. साफ है नजर 2019 के चुनाव पर है.

पहले सिर्फ 200 पदाधिकारी हिस्सा लेते थे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आमतौर पर स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत करीब दो सौ पदाधिकारी हिस्सा लेते हैं. इस बार पार्टी के देश-भर के सांसदों, विधायकों को शामिल होने का न्योता देकर विस्तारित कार्यकारिणी की रूपरेखा तैयार की गई है.

इस बार शामिल होंगे करीब 2000 नेता इस बार बैठक का प्रारूप आमतौर पर होने वाली बैठक से बड़ा है. बैठक में देश भर से पार्टी के सभी 281 लोकसभा सदस्य, 57 राज्यसभा सदस्य, 1400 के करीब विधायक और विधानपार्षद और प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष और महामंत्री हिस्सा लेंगे. माना जा रहा है कि 2200 के करीब नेता इसमें शामिल होंगे.

रोहिंग्या और जीएसटी पर विशेष प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे बैठक के दौरान राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे. राजनीतिक प्रस्ताव में रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को शामिल किए जाने की संभावना है, तो आर्थिक प्रस्ताव में जीएसटी से आए बदलाव और नोटबंदी से बदली परिस्थितियों का जिक्र हो सकता है.

आज पंडित  दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन बीजेपी और केंद्र सरकार इस साल को पंडित दीनदयाल जन्मशती वर्ष के रूप में भी मना रही है. 25 सितंबर यानी आज ही पंडित दीनदयाल का जन्मदिन भी है लिहाजा कार्यक्रम के दौरान साल भर में हुए कार्यक्रमों और पार्टी के विस्तारक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget