एक्सप्लोरर

Army In Kashmir: कश्मीर में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद, तीसरे दिन भी इंडियन आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी, कहां छिपे हैं आतंकी

Search Operation In Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में सेना के कैंप पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें चार जवान शहीद हो गए. उसके बाद आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है.

Search Operation In Kashmir For Third Day: जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में आतंकियों के लिए सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार तीसरे दिन शनिवार (23 दिसंबर) को भी जारी है. राजौरी और पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

तीन दिनों के लिए अभियान के दौरान आतंकियों की कोई खबर नहीं मिलने के बाद सैन्य अधिकारियों को शक है कि आतंकवादी उस इलाके से बचकर भागने में सफल रहे हैं. आज भी जमीनी अभियान के साथ ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से राजौरी और पुंछ के घने जंगलों में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं. 

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं तीन लोग
गुरुवार को पुंछ जिले में सेना के दो वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को घटनास्थल से तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए. इनकी पहचान फिलहाल उजागर नहीं हो पाई है. पुंछ के डिप्टी कमिश्नर चौधरी मोहम्मद यासीन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तीन लोगों की मौत की रिपोर्ट के बाद बुफलियाज पहुंचे, जबकि जम्मू डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार भी सुरनकोट पहुंचे हैं. ये लोग कौन थे, कैसे मारे गए आदि के बारे में फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

हेलीकॉप्टर की मदद से चल रहा है तलाशी अभियान
आतंकियों की टोह के लिए सुरक्षा बल इलाके की हवाई निगरानी कर रहे हैं. इसके लिए हेलीकॉप्टर के साथ ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. साथ ही सेना ने जमीनी तलाशी अभियान तेज कर दिया है. हमले में कुछ सुराग हासिल करने के लिए भारतीय सेना ने अब तक कम से कम एक दर्जन स्थानीय लोगों को भी हिरासत में लिया है. 

सेना के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ की सहायता से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें मदद के लिए और अधिक सुरक्षा बलों को क्षेत्र में भेजा गया है. 

इस वर्ष मारे जा चुके हैं 24 सुरक्षाकर्मी
आपको बता दें कि बीते तीन वर्षों के दौरान राजौरी-पुंछ में आतंकी हमलों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. नियंत्रण रेखा के साथ सटे जिले राजौरी और पुंछ में इस वर्ष अब तक विभिन्न आतंकी हमलों में 24 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं और 7 नागरिक मारे गए हैं. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 28 आतंकी भी मारे गए हैं.

21 दिसंबर की शाम करीब पौने 4 बजे राजौरी पुंछ के सुरनकोट उपखंड में डेरा की गली और बुफलियाज के बीच घने वन क्षेत्रों में दानार सवानिया मोड़ पर आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था. इसमें 4 जवान शहीद हो गए और तीन घायल हैं. हमले की चपेट में आए सेना के वाहन एक ऑपरेशन के लिए जा रहे थे. वे इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे थे.

ये भी पढ़ें:कश्मीर में होते हैं सर्दियों के तीन मौसम... क्या है इसके पीछे की कहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget