एक्सप्लोरर

Sealdah Rajdhani Express: सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में शख्स ने चला दी रिवॉल्वर से गोली, जानिए फिर क्या हुआ?

Train Firing Case: नई दिल्ली आने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में रिवॉल्वर से गोली चलने की घटना के बाद से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. रेलवे पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

Firing In Train: गुरुवार (12 अक्टूबर) को एक शख्स ने सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के अंदर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रेन से उतार दिया गया. रेलवे पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ. जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त बताया जा रहा है कि ये शख्स ने नशे में धुत था.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये शख्स सेना का पूर्व सैनिक है और सिख रेजिमेंट का जवान रह चुका है. रिटायरमेंट के बाद वो धनबाद में किसी सिक्योरिटी कंपनी में काम कर रहा है. आरोपी की पहचान हरविंदर सिंह नाम से हुई है. आरोपी हरविंदर सिंह धनबाद से ट्रेन की बी-8 बोगी में सवार हुआ था.

नई दिल्ली का करना था सफर

दरअसल, हरविंदर सिंह को नई दिल्ली का सफर करना था, नशे में होने की वजह से हावड़ा राजधानी की बजाय वो सियालदह राजधानी में चढ़ गया. सीट न मिल पाने की वजह से वो बी-8 बोगी के शैचालय के बगल से खड़ा हो गया. यात्रा के दौरान हरविंदर के पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी थी. आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी दौरान वो लड़खड़ाकर गिर गया और गोली चल गई या फिर उसकी रिवॉल्वर किसी वजह से ट्रेन की फर्श पर गिर गई, जिसकी वजह से गोली चली.

फिलहाल पुलिस गोली चलने के असल कारणों का पता लगा रही है और वो रेल पुलिस की गिरफ्त में है. आरोपी हरविंदर को देर रात ही मेडिकल के लिए भेज दिया गया. मेडिकल होने के बाद उसे धनबाद लेकर आया जाएगा. धनबाद के रेल थाने में ही उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करने की तैयारी हो रही है.  मामले पर हरविंदर का कहना है कि गोली गलती से चली है उसने जानबूझकर नहीं चलाई. साल 2019 में वो सेना से रिटायर हुआ था.

ये भी पढ़ें: Buxar Train Accident: ट्रेन एक्सीडेंट के बाद अलर्ट में रेलवे, बक्सर रेल हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को सौंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget