एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में होगी SCO मिलिट्री एक्सरसाइज, भारतीय सेना के शामिल होने पर सस्पेंस

शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान हिस्सा है. रूस के नेतृत्व में हर साल इन सभी देशों की सेनाएं साझा‌ युद्धाभ्यास में हिस्सा लेती आई हैं.

नई दिल्ली: इस साल शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) मिलिट्री एक्सरसाइज पाकिस्तान में होने जा रही है. इस बार एक्सरसाइज का नाम 'पब्बी-एंटी टेरर 2021' रखा गया है और यह पाकिस्तान के उस पब्बी इलाके में होने जा रही है जो खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में है. वही जहां ऐब्टाबाद और बालाकोट है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं है कि भारतीय सेना इस आठ देशों वाली एक्सरसाइज में हिस्सा लेगी या नहीं.

बता दें कि शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान हिस्सा है. रूस के नेतृत्व में हर साल इन सभी देशों की सेनाएं साझा‌ युद्धाभ्यास में हिस्सा लेती आई हैं. अभी तक ये एक्सरसाइज रूस में ही होती आई थी. भारतीय सेना ने पहली बार वर्ष 2018 में इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था, जो रूस के चेबरकुल मिलिट्री बेस पर हुई थी. 1947 के विभाजन के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने चेबरकुल में एससीओ देशों के साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया था.

पाकिस्तान में होगी SCO मिलिट्री एक्सरसाइज, भारतीय सेना के शामिल होने पर सस्पेंस

पाकिस्तान में एक्सरसाइज

पहली बार एससीओ एक्सरसाइज रूस से बाहर पाकिस्तान में होने जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस साल इस युद्धाभ्यास को 'पब्बी एंटी टेरर 2021' नाम दिया गया है. दरअसल, पब्बी पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत का एक इलाका है, जहां ये एक्सरसाइज होने जा रही है. खैबर-पख्तूनख्वा वही प्रांत हैं जहां दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा बिन लादेन छिपा हुआ था और साल 2011 में अमेरिका ने सीक्रेट ऑपरेशन में ऐब्टाबाद में उसे ढ़ेर कर दिया था.

साल 2019 में पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के टेरर कैंप को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में ही एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था. अब उसी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पब्बी में एससीओ देशों की एंटी-टेरर यानि आतंकी-विरोधी एक्सरसाइज होने जा रही है. अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में होने वाली इस पब्बी एक्सरसाइज में हिस्सा लेगी या नहीं.

शांति स्थापित करने को तैयार

हाल ही में भारत और पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की वार्ता में एलओसी पर युद्धविराम लागू कर शांति स्थापित करने के लिए तैयार हो गए हैं. लेकिन वर्षों से कश्मीर में आतंक को पालने पोषने वाले पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान की धरती पर भारतीय सेना किसी एक्सरसाइज में हिस्सा लेगी, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है. पिछले साल यानि 2020 में जब रूस में एससीओ युद्धाभ्यास, कवकाज हुआ था, तब भारत ने कोविड का कारण बताकर युद्धाभ्यास में हिस्सा नहीं लिया था.

हालांकि, माना जा रहा था कि इसका एक बड़ा कारण उस दौरान चीन से चल रही तनातनी थी. वहीं एलएसी पर चीन से हाल ही में डिसइंगेजमेंट समझौता हो चुका है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी टकराव जारी है. पाकिस्तान में होने वाली पब्बी एक्सरसाइज में चीन की पीएलए सेना भी हिस्सा लेने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट (एनएससीएस) में इस बात को लेकर विचार हो रहा है कि पाकिस्तान में होने वाली एंटी टेरर एक्सरसाइज में भारत हिस्सा ले या नहीं. एनएससीएस, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी संस्था है जो सीधे एनएसए अजीत डोभाल के अधीन है.

यह भी पढ़ें: इस साल एक साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लेंगे भारत, चीन और पाकिस्तान | जानें क्या है कार्यक्रम

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget