एक्सप्लोरर

भारी रॉकस्लाइड के कारण टूटा था उत्तराखंड में ग्लेशियर, वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट में दी जानकारी

उत्तराखंड के चमोली में पिछले माह ग्लेशियर टूटने के बाद भारी तबाही हुई. ग्लेशियर टूटने के पीछे कई तरह के दावे किए गए. अब इंटरनेशनल माउंटेन फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट ने इस हादसे की वजह भारी रॉकस्लाइड को बताया है.

नई दिल्लीः उत्तराखंड में पिछले महीने ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ से काफी जान माल का नुकसान हुआ. धौली गंगा, ऋषि गंगा और अलकनंदा नदियों में हुए हिमस्खलन और बाढ़ से कई घर बह गए थे. इस हादसे में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और 135 से ज्यादा लोग लापता हो गए. उत्तराखंड में हुए इस हादसे को लेकर अब नए दावे सामने आए हैं.

इंटरनेशनल माउंटेन फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट ( ICIMOD) ने शुक्रवार को कहा कि यह हादसा भारी रॉकस्लाइड के कारण हुआ था. यानी भारी पत्थरों का खिसकना इस हादसे की वजह बना. रिपोर्ट के अनुसार, रोंटी चोटी के ठीक नीचे बर्फ पिघलने से रॉकस्लाइड हुआ.

भारी पत्थर गिरने से बहाव में आई तेजी आईसीआईएमओडी के निष्कर्षों में कहा गया है कि बर्फ के साथ मिश्रित 22 मिलियन क्यूबिक मीटर पत्थर गिरे. इससे पानी का बहाव तेजी से बढ़ा और अत्यधिक बाढ़ की स्थिति बनी. इस संगठन के आठ सदस्य हैं जिनमें चीन, नेपाल भी शामिल हैं.

13 गांवों की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए तैयार किया गया पुल इस बीच, उत्तराखंड के चमोली जिले के 13 गांवों से कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए ऋषिगंगा के ऊपर एक वैकल्पिक बेली पुल बनाया गया है .7 फरवरी को बाढ़ में पुल बह जाने के बाद इन गांवों का संपर्क कट गया था.

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता एएस राठौर ने कहा कि पुल का निर्माण 25 फरवरी से शुरू हुआ था और इसे 20 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन बीआरओ ने इसे समय से पहले पूरा करने के लिए ओवरटाइम काम किया. शुक्रवार को ट्रायल के बाद नवनिर्मित बेली ब्रिज जनता के लिए खोल दिया गया

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड में तेज हुई राजनीतिक हलचल, बीजेपी ने पूर्व सीएम रमन सिंह समेत भेजे 2 ऑब्जर्वर

हिरेन मनसुख ने सीएम को लिखा था पत्र, पुलिस और मीडिया पर लगाया था परेशान करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget