एक्सप्लोरर

School Reopening Dates in India: कुछ राज्यों में खुल गए स्कूल, कुछ जगह जनवरी में खुलेंगे, यहां देखें तारीख

जनवरी में देश के कई राज्यों में स्कूलों को फिर से खोला जाएगा. मार्च के महीने से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था. अब धीरे-धीरे स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी जा रही है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते देश में कई महीनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रहे. लेकिन अब कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया है. वहीं कई राज्यों में स्कूल पहले ही खुल चुके हैं. इस साल मार्च से ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था. इसके बाद धीरे-धीरे स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी गई है. अब जनवरी से कई राज्यों में स्कूल फिर से खुलने वाले हैं.

स्कूलों को खोलने के साथ ही कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा. स्कूल-कॉलेज में मौजूद टीचर और छात्रों को मास्क लगाना होगा. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा.

जनवरी में कहां-कहां खुलेंगे स्कूल बिहार सरकार ने 4 जनवरी से नौवीं क्लास से 12वीं तक के छात्रों के लिए दोबारा स्कूल खोलने का निर्णय लिया है. दोबारा स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया है जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. एक सप्ताह बाद इस बात की जांच की जाएगी कि स्कूल-कॉलेज खोलने के बाद कोरोना का प्रकोप कहीं बढ़ तो नहीं रहा है. अगर समीक्षा में सबकुछ ठीक रहा तो 18 जनवरी से क्लास 1 से 8 तक के स्कूल और सभी कक्षा के लिए कॉलेज खोल दिए जाएंगे.

कर्नाटक में कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों लिए एक जनवरी से स्कूल खोले जाएंगे. वहीं 6 से 9 तक के छात्रों को अपने माता-पिता से स्कूल जाने की लिखित अनुमति की दरकार होगी. इसके अलावा पुडुचेरी में सभी स्कूल 4 जनवरी से आधे दिन के लिए कक्षा 1 से फिर से खुलेंगे, जबकि फुल-टाइम क्लासेज और सामान्य स्कूल की गतिविधियां 18 जनवरी से शुरू होंगी.

यहां खुल चुके हैं स्कूल उत्तर प्रदेश, पंजाब और सिक्किम में अक्टूबर के महीने से ही स्कूल खुल गए थे. हालांकि शुरुआती तौर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए ही इन राज्यों में स्कूल खुले थे. वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और राजस्थान में भी स्कूल खुल चुके हैं. मध्य प्रदेश ने 18 दिसंबर से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोले हैं. राज्य में साइंस कॉलेज 1 जनवरी से खुलेंगे.

हरियाणा में 14 दिसंबर से 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल खोले गए हैं, जबकि कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए कक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू हुईं. झारखंड में 21 दिसंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल कक्षा 10 और 12 के लिए खुल चुके हैं.

हालांकि कई राज्यों ने अभी भी स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. इनमें जम्मू कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे कई राज्य हैं. राज्य सरकार अभी भी कोरोना के खतरे को देखते हुए स्कूल खोलने का फैसला नहीं कर रही है.

ये भी पढ़ें- पत्नी को ED का समन मिलने पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे संजय राउत, BJP बोली- अपना काम कर रही है एजेंसी

संजय राउत ने सामना में कहा- लोग अपने परिवार को बचाएं, बाकी देश संभालने के लिए मोदी और उनके दो-चार लोग हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget