एक्सप्लोरर

शाहीन बाग पर SC ने कहा- सड़क रोक कर बैठ जाने का किसी को हक नहीं

इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी. कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को खरी-खोटी सुनाई लेकिन जाम हटाने को लेकर आज कोई आदेश पारित करने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में वह सरकार का जवाब देखने के बाद ही कोई आदेश पारित करेगा.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 58 दिनों से नोएडा जाने वाली सड़क को रोक कर बैठे प्रदर्शनकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने खरी-खरी सुनाई है. हालांकि, कोर्ट ने सड़क से जाम हटाने को लेकर आज कोई आदेश पारित करने से मना कर दिया. कोर्ट ने कहा है कि मामले में सरकार का जवाब देखने के बाद ही कोई आदेश दिया जाएगा. मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

वकील अमित साहनी और बीजेपी नेता नंदकिशोर गर्ग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नोएडा जाने वाली एक प्रमुख सड़क को रोक दिए जाने का मसला उठाया है. उनका कहना है कि इससे रोजाना लाखों लोगों को परेशानी हो रही है. याचिका में यह मांग भी की गई है कि कोर्ट सरकार को प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे लोगों की निगरानी करने का आदेश दे. यह देखा जाए कि उनका संबंध किसी राष्ट्र विरोधी संगठन से तो नहीं है. उनका मकसद लोगों को देश विरोधी कामों के लिए उकसाना तो नहीं है.

शाहीन बाग प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, प्रदर्शनकारियों का धरनास्थल से हटने से इंकार

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल और के एम जोसफ की बेंच के सामने याचिकाकर्ता ने जैसे ही बात रखनी शुरू की कोर्ट ने कहा, "हम समझते हैं कि मामले में सरकार का पक्ष जानने के बाद ही कोई आदेश देना सही रहेगा. इसलिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर रहे हैं." याचिकाकर्ता ने 58 दिनों से सड़क बंद होने का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई का अनुरोध किया. कोर्ट ने इसे मानते हुए कहा मामले पर अगले सोमवार को सुनवाई की जाएगी.

इस बीच भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की तरफ से वकील महमूद प्राचा ने कोर्ट से मामले में पक्ष रखने की इजाजत मांगी. इस पर कोर्ट ने कहा, "आप प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बोलना चाहते हैं. लेकिन आपको यह समझना चाहिए कि विरोध प्रदर्शन दूसरों को तकलीफ पहुंचा कर नहीं किया जा सकता. प्रदर्शन करने की कोई तय जगह होती है. किसी सार्वजनिक सड़क को इस तरह से बंद नहीं किया जा सकता है. कोई यह नहीं कह सकता कि वह अनिश्चितकाल तक एक सड़क पर बैठकर उसे बंद कर देगा. अगर इसे जारी रहने दिया गया तो कल को कोई भी किसी भी सड़क को रोक कर बैठ जाएगा."

कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ताओं ने आग्रह किया कि आज ही सड़क से जाम हटाने को लेकर कोर्ट आदेश पारित करे. लेकिन कोर्ट ने इससे मना करते हुए कहा, "जहां इतने समय तक आपने इंतजार किया एक हफ्ता और इंतजार कीजिए."

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget