एक्सप्लोरर

शाहीन बाग प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, प्रदर्शनकारियों का धरनास्थल से हटने से इंकार

शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि प्रदर्शन से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 58 दिनों से लगातार सीएए और एनआरसी को लेकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं इस मामले को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने कोई आदेश तो नहीं दिया लेकिन सख्त टिप्पणी जरूर की.

सुप्रीम कोर्ट ने की थी टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "विरोध प्रदर्शन के चलते आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और सार्वजनिक सड़क को बंद करना उचित नहीं है." जिसके बाद एबीपी न्यूज़ की टीम ने जब शाहीन बाग के लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था, "उन्हें सड़क पर बैठना अच्छा नहीं लगता, लेकिन सीएए और एनआरसी के विरोध में वो सड़क खाली नहीं करेंगे."

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का कहना है, "अगर सड़क बंद होने से लाखों लोग परेशान हैं तो सीएए और एनआरसी से भी लाखों लोग दुखी हैं. अगर ये कानून हमारा विरोधी नहीं हैं तो सरकार यहां आए और हमें बताए, लेकिन हम सड़क से नहीं उठेंगे.

पिछले 58 दिन से चल रहा प्रदर्शन

सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में करीब दो महीने से चल रहे प्रदर्शन के बीच हाईकोर्ट के ऑर्डर के बाद दिल्ली पुलिस की अमन कमेटी के लोगों से कई राउंड बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह प्रदर्शन कानून व्यवस्था के लिए भी एक चुनौती बना हुआ है. दिल्ली पुलिस परेशान है क्योंकि हाल ही में एक युवक ने यहां पहुंचकर हवाई फायरिंग की थी जिसके चलते तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी.

वहीं पुलिस को डर है की भीड़ का फायदा उठाकर कही कोई असामाजिक तत्व किसी बड़ी वारदात को अंजाम न दे दे. इसलिए पुलिस प्रदर्शनकारियों से कई बार अपील कर चुकी है कि वह सड़क से हटकर जंतर-मंतर या रामलीला ग्राउंड में प्रदर्शन करें, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं है. फिलहाल पुलिस ने यहां सिक्योरिटी बेहद टाइट की हुई है और किसी भी शख्स को बिना चेकिंग के प्रदर्शन स्थल की तरफ जाने नहीं दिया जाता.

ये भी पढ़ें

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 17 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली चुनाव: संजय सिंह ने EVM की सुरक्षा पर उठाए सवाल, स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे AAP कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget