एक्सप्लोरर

निजी लैब में सिर्फ गरीबों की मुफ्त कोरोना जांच, विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का आदेश देने से भी SC का इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ प्राइवेट लैब में गरीबों की जांच मुफ्त होगी. पिछले हफ्ते कोर्ट ने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच मुफ्त में करने का आदेश दिया था.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने निजी लैब में मुफ्त कोरोना जांच के आदेश में बदलाव कर दिया है. पिछले हफ्ते कोर्ट ने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच मुफ्त में करने का आदेश दिया था. लेकिन अब कहा है कि सिर्फ गरीबों की जांच मुफ्त होगी.

डॉक्टर की याचिका पर बदला आदेश

पेशे से डॉक्टर कौशल कांत मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट से इस आदेश में बदलाव की दरख्वास्त की थी. उनका कहना था कि देश में कोरोना टेस्ट की सुविधा पहले ही कम है. निजी लैब मुफ्त में जांच का आदेश दिए जाने के बाद जांच में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. इसलिए, कोर्ट सिर्फ गरीबों की जांच मुफ्त करने का आदेश दे.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की तरफ से पेश सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “देश में 88 फीसदी जांच सरकारी अस्पतालों में हो रही है जो कि मुफ्त है. निजी लैब में वह लोग भी जाना चाहते हैं, जिन्हें किसी डॉक्टर ने टेस्ट के लिए नहीं कहा है. लेकिन वह सावधानी के लिए टेस्ट करवाना चाहते हैं. ऐसे लोग टेस्ट के पैसे देने में सक्षम है.“

सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों पर सहमति जताते हुए आदेश में बदलाव कर दिया. अब कोर्ट ने कहा है कि निजी लैब उनसे 4500 रुपए तक ले सकते हैं, जो देने में सक्षम हैं. जो लोग आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आते हैं, सिर्फ उनकी जांच मुफ्त होगी. सरकार चाहे तो कुछ और श्रेणी के गरीबों को भी इसमें शामिल कर सकती हैं.

‘विदेशों से सबको नहीं ला सकते’

दुनिया भर में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मांग पर कोई आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. इस मसले पर दाखिल अलग-अलग याचिकाओं में यूरोप, खाड़ी के देशों, जापान समेत कई जगहों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मांग की गई थी.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि लाखों की संख्या में विदेशों में फंसे लोगों को वापस ला पाना संभव नहीं होगा. ऐसा करने का अगर आदेश दिया गया, तो देश में कोरोना की रोकथाम को लेकर जो कदम उठाए जा रहे हैं, उन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा. ऐसे में कोर्ट ने कहा है- “जो जहां है, उसका वहीं रहना उचित है. अभी सबको ले आना संभव नहीं हो सकता. लोग सरकार के पास आवेदन दें. जहां संभव होगा सरकार ज़रूरी कदम लेगी. हम खुद अभी कोई आदेश नहीं देंगे.“ कोर्ट ने मामलों को लंबित रखते हुए 4 हफ्ते बाद सुनवाई की बात कही है.

निजी हॉस्पिटल को सरकारी बनाने की मांग ठुकराई

कोरोना के बेहतर इलाज के लिए देश के सभी निजी हॉस्पिटल का राष्ट्रीयकरण करने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है. याचिका में कहा गया था कि कोरोना महामारी की तरह फैल रहा है. इसलिए, सभी अस्पतालों पर सरकार का नियंत्रण होना चाहिए. देश के सभी निजी अस्पतालों का राष्ट्रीयकरण कर दिया जाए. कोर्ट ने याचिका को बेतुका बताते हुए कहा कि इस तरह का आदेश नहीं दिया जा सकता है.

पीएम फंड की जांच की मांग खारिज

पीएम केयर्स फंड को घोटाला बताने वाली याचिका भी आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की. याचिकाकर्ता मनोहर लाल शर्मा की दलील थी कि बिना किसी कानूनी प्रावधान के सरकार ने एक फंड बना दिया है. इसके जरिए लोगों से पैसा लिया जा रहा है. यह भ्रष्टाचार का मामला लगता है. इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन होना चाहिए. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए.

कोर्ट ने इस याचिका को बेसिर-पैर का बताते हुए याचिकाकर्ता वकील मनोहर लाल शर्मा को कड़ी फटकार लगाई. चीफ जस्टिस ने शर्मा से कहा, “यह किस तरह की याचिका है? अगर आपने इस याचिका पर बहस की तो हम अदालत का समय बर्बाद करने के लिए जुर्माना लगाएंगे.“

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget