एक्सप्लोरर

सावरकर पर कांग्रेस की आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के उनके पोते, उद्धव ठाकरे से की कार्रवाई की मांग

भोपाल में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में सावरकर पर एक विवादित साहित्य बांटा गया. अब इस पर विवाद बढ़ गया है. अब सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भड़क गए हैं और उन्होंने कांग्रेस पर कार्रवाई की मांग सीएम उद्धव ठाकरे से की है.

भोपाल: भोपाल में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में सावरकर पर विवादित साहित्य बांटा गया. इस साहित्य में सावरकर को लेकर जो बातें लिखी गई हैं, उस पर अब विवाद खड़ा हो गया है. सेवादल की बैठक में जो किताब बांटी गई है उसका नाम है 'वीर सावरकर कितने वीर?’ इस किताब में लिखा है कि सावरकर जब 12 साल के थे तब उन्होंने मस्जिद पर पत्थर फेंके थे और वहां के शीशे तोड़ दिए थे. यही नहीं, किताब में नाथूराम गोडसे और सावरकर के संबंधों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की गई है और लिखा है कि वीर सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड्से के बीच समलैंगिक संबंध थे. इस विवादित कार्यक्रम के बाद विनायक सावरकर के पोते रंजीत सावरकर भड़क गए हैं और उन्होंने उद्धव ठाकरे से आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है .

रंजीत सावरकर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "कांग्रेस अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए समय-समय पर सावरकर का अपमान करती है. कांग्रेस एकदम निचले दर्जे की राजनीति कर रही है. यह आरोप निराधार है. आज की कांग्रेस की रीढ़ नहीं है. इंदिरा गांधी, सावरकर को वीर सपूत कहती है तब यही कांग्रेस के लोग सावरकर की तारीफ़ करते थे. आज पप्पू, जब सावरकर का अपमान करता है तो नीचे वाले बढ़-चढ़कर अपमान करते हैं .अब सिर्फ निंदा से यह काम नहीं होगा, महाराष्ट्र सरकार इसपर IPC की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज करे और गिरफ्तारी करे."

रंजीत सावरकर ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, 'फ्रिडम एट मिडनाइट' नाम की पुस्तक में वीर सावरकर पर आपत्तिजनक वक्तव्य था जिसमें उनके समलैंगिक होने का गलत लेख लिखा था. इसे लेकर मेरे पिता विक्रम सावरकर और चाचा ने नोटिस भेजा था. इसके बाद पुस्तक के प्रकाशक और लेखक ने माफ़ी मांगी थी और वीर सावरकर स्मारक के लिए 2 लाख रुपए भी दिए थे. पुस्तक से आपत्तिजनक चीजें हटा ली गई थी.

नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के संबंध पर टिप्पणी करते हुए रंजीत सावरकर ने कहा, ''नाथूराम गोडसे कभी भी सावरकर के निकट लोगों में नहीं रहे, वो हिन्दू महासभा के अध्यक्ष थे और गोडसे कार्यकर्ता. रंजीत सावरकर ने कहा की अटल जी की सरकार जब से आई तब से वीर सावरकर को लेकर हमला तेज हुआ है. आज के समय में NRC को लेकर दंगो में किसका हाथ है यह सामने आ रहा है. ध्यान हटाने के लिए यह कांग्रेस का षड्यंत्र है और पब्लिसिटी के लिए कांग्रेस यह करती है.

रंजीत सावरकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मांग करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में कहा है कि अब कांग्रेस हद पार कर चुकी है इसलिए महाराष्ट्र में आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए. इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीर सावकर को विश्वासघाती बताकर विवाद पैदा कर दिया था. महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ सरकार चला रही शिवसेना और एनसीपी ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा की थी.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस की बुकलेट में सावरकर को लेकर आपत्तिजनक बात, संजय राउत ने कहा- कुछ लोगों के दिमाग में गंदगी भरी है

CAA पर अमित शाह की दो टूक, कानून के ज्ञान पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget