एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2022: आज से सावन महीने की शुरुआत, 2 साल बाद होगी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार 2 साल बाद कांवड़ यात्रा हो रही है. इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है.

Kanwar Yatra 2022: श्रावण का पवित्र महीना गुरुवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़िये हरिद्वार से गंगा जल लेने के लिए आएंगे जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है. एक पखवाड़े तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़िये सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके हरिद्वार से गंगा जल लेकर जाते हैं और अपने-अपने इलाकों के शिवालयों में त्रयोदशी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं.

कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस बार 2 साल बाद कांवड़ यात्रा हो रही है. इस बार चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने का अनुमान है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है.

गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) वी. मुरुगेशन ने कहा कि मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर में बांटकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में एक हजार पुलिस कर्मियों, केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की पांच कंपनियां, बम व स्वान दस्तों सहित आतंकवाद निरोधक दस्ता और जल पुलिस को भी तैनात किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि कांवड़िये हरिद्वार आने से पहले पोर्टल पर पंजीकरण करवायें, हालांकि पंजीकरण अनिवार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों से कांवड़ियों से साथ विनम्र और संयमित व्यवहार करने की हिदायत दी है. उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग में मांस एवं मदिरा की दुकानों पर रोक रहेगी.

दूसरी तरफ, कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली प्रशासन भी सतर्क है, दिल्ली प्रशासन की तरफ से कांवड़ तीर्थयात्रियों और वाहनों के सुचारू रूप से चलान के लिए 2,000 से अधिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ये कर्मचारी उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे शाहदरा जिलों में विभिन्न मार्गों पर तैनात किए जाएंगे. जिससे कांवड़ यात्रियों को कम से कम असुविधा हो. ट्रैफिक कर्मियों के अलावा दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के सुरक्षा अधिकारी भी दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में मौजूद रहेंगे. दिल्ली पुलिस के अनुसार कांवड़ तीर्थयात्रियों की सुविधा और उन्हें ठहरने के लिए अब तक 338 कांवड़ियों के शिविरों को मंजूरी दी गई है और ये शिविर पूर्वी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2022: दिल्ली में कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए 300 से अधिक शिविरों को मंजूरी, अलग होगा लेन, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
Xप्लेन: राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?
राहुल गांधी की 'नैतिकता' की कांग्रेस को क्यों और कैसे चुकानी पड़ती कीमत?

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget