एक्सप्लोरर

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया- एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला

शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया था.

कोलकाता: दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने आज कहा कि उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं और उनकी हालत स्थिर है.

बता दें कि शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी. उनके दिल की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया था. गांगुली जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘‘बीती रात उनकी सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है. वह अभी सो रहे हैं.’’ इसमें आगे बताया गया कि गांगुली का ब्लड प्रेशर 110/70 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है.

चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. अस्पताल के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बायपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी.’’

गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने कहा, ‘‘सुबह उन्होंने नाश्ता किया, अखबार पढ़े और अस्पताल के कर्मियों से बात की. उनका एक ईसीजी भी किया गया. उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है.’’

इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्रित हुए. उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’. बता दें कि सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में बनाई गई तमिल अकादमी, तमिल भाषा-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

वीडियोज

Ankita Bhandari Case: Dehradun में कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत | CM Dhami | VIP | Breaking
Top News: आज की बड़ी खबरें | PM Modi In Malaysia | UP Budget 2026 | Surajkund Mela | Trump Tariff
Murshidabad Babri Masjid: 'बाबरी' मस्जिद को लेकर VHP ने Humayun Kabir को दी खुली चुनौती |West Bengal
Asaduddin Owaisi का BJP-RSS पर हमला, कहा- 'आप अपनी बीवी से ज्यादा मुझे...'| Election 2026 | AIMIM
Delhi News : दिल्ली में रेखा सरकार के 1 साल हुए पूरे... 500 नई ई बसों के तोहफे से हुई शुरुआत

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
शेख हसीना की पार्टी के हिंदू नेता रमेश चंद्र सेन की जेल में मौत, किसने लगाया हत्या का आरोप?
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'सत्ता हमारे लिए जनता की सेवा का माध्यम', दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
'अगर धुरंधर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती तो कमाई नेक्स्ट लेवल होती', आमिर खान बोले इंडिया को ज्यादा थिएटर्स की जरुरत
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
'ये देश के साथ सीधा राष्ट्रद्रोह', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सामना में संजय राउत का निशाना
बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
Flour Storage: ऐसे करेंगे स्टोर तो ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगा आटा, जानें कमाल के टिप्स
ऐसे करेंगे स्टोर तो ज्यादा दिन तक फ्रेश रहेगा आटा, जानें कमाल के टिप्स
Embed widget