एक्सप्लोरर

मेरठ मर्डर केस: 'तीन बार चाकू से करना सौरभ के दिल पर वार', मुस्कान से साहिल ने क्यों कही थी ये बात?

Meerut Murder Case: मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की गिरफ्त में सौरभ की पत्नी मुस्कान और साहिल धीरे-धीरे सभी राज खोल रहे हैं.

Saurabh Rajpoot Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत मर्डर केस में गिरफ्तार साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी हर रोज नए-नए खुलासे कर रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में सामने आया है कि साहिल ने मुस्कान को बताया था कि सौरभ पर के ऊपर कैसे हमला करना है. उसने कहा, ‘तुम्हें उसके दिल में तीन बार चाकू घोंपना है.’ इतना ही नहीं साहिल ने मुस्कान से वादा किया कि इसके बाद वो उसे नई जिंदगी देगा.

इसके अलावा साहिल के कमरे में शैतानी पेंटिंग्स, अंधेरा, सिगरेट और नशीली दवाइयों के डिब्बे और शराब की खाली बोतलें पाई गईं. सौरभ के परिवार का मानना है कि साहिल जादू-टोने में विश्वास रखता था और इसी वजह से उसकी हत्या हुई. सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या तांत्रिक क्रियाओं की वजह से हुई.

साहिल ने मुस्कान को बना दिया नशेड़ी

न्यूज एजेंसी पीटीआई को पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहिल ने मुस्कान पर मानसिक रूप से कंट्रोल किया, उसकी 6 साल की बेटी को उससे दूर कर दिया और नशे की लत लगा दी. मुस्कान के परिवार ने साहिल पर आरोप लगाया कि उसने ही मुस्कान को अंधविश्वास के जाल में फंसाया. पड़ोसियों का भी कहना है कि साहिल महाकाल लिखे हुए कपड़े पहनता, आवारा बिल्लियों को खाना खिलाता और अपने कमरे को अंधेर में रखता था.

सौरभ के दिल में तीन पर चाकू घोंपने के लिए बोला

पुलिस को दिए बयान में मुस्कान ने कबूल किया है कि साहिल ने ही सौरभ का मर्डर करने के लिए मजबूर किया. उसने मुस्कान से कहा, ‘अगर हमें अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करनी है तो तुम्हें सौरभ की हत्या करनी होगी.’ मर्डर वाली रात को साहिल ने मुस्कान को चाकू थमाते हुए कहा कि सौरभ की छाती पर बैठो. जब वह हिचकिचाई तो उसने उसका हाथ पकड़कर उसके बेहोश पति के हृदय में तीन बार चाकू घोंप दिया.

सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ‘साहिल ने मुस्कान को उसके पति को मारने के लिए उकसाया. पहले उसे सौरभ की छाती पर बैठाया फिर रसोई से चाकू लेकर आया और बताया कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है. फिर उससे कहा कि सौरभ के दिल पर तीन पर चाकू घोंपो.’

2023 से ही रचनी शुरू कर दी थी हत्या की साजिश

जांच में यह भी पता चला कि मुस्कान ने साहिल की मृत मां के नाम पर एक फर्जी स्नैपचैट आईडी बनाकर उसे बहकाया था. इसके जरिए उसने साहिल को यकीन दिलाया कि उसकी मां सौरभ को मरवाना चाहती है. पीटीआई के मुताबिक, नवंबर 2023 से ही सौरभ की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी गई थी. लंदन से मेरठ पहुंचने से पहले ही चाकू और दवाइयां खरीद ली गई थीं. यहां तक कि बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए जगह की रेकी भी कर ली गई थी.

ये भी पढ़ें: सौरभ ने मुस्कान के मां-बाप को भी दिए थे लाखों रुपये! मेरठ मर्डर में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget