एक्सप्लोरर

Covid Case In Delhi: Satyendra Jain ने कहा- Delhi के लिए ये पांचवीं लहर, आज आ सकते हैं 10 हजार नए केस

Corona Case In Delhi: कोरना (Corona) के बढ़ते केस को देखते हुए सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि दिल्ली (Delhi) के लिए ये पांचवीं लहर है.

Coronavirus In Delhi: कोरोना (Corona) के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी को देखते हुए सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) ने कहा कि ये साफ है कि देश के लिये कोरोना की ये अगली लहर जरूर है लेकिन दिल्ली (Delhi) के लिये हम इसे पांचवीं लहर मानते हैं. इसके अलावा सत्येन्द्र जैन ने कहा कि आज दिल्ली में क़रीबन 10 हज़ार केस सामने आये है और संक्रमण दर 10 फ़ीसदी के क़रीब पंहुच गयी है. हालांकि, इस बीच सत्येन्द्र जैन ने ये भी कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं है ये काफ़ी काफ़ी माइल्ड है. उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ़ होम आइसोलेशन की ही ज़रूरत पड़ रही है.

कोरान के बढ़ते मरीज़ों की संख्या को ध्यान में रखते हुये सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में बेड रिज़र्व रखने के आदेश दिये है. इस पर सत्येन्द्र जैन ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में जहां पर अभी तक 10 प्रतिशत बेड कोविड मरीज़ों के लिये रिज़र्व रखे गये थे उनको बढ़ाकर अब 40 प्रतिशत रिज़र्व करने के लिये कहा है.

दिल्ली में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने को लेकर उन्होंने कहा कि टेस्ट बढ़ा दिये गये है पहले 50-55-60 हज़ार के आस-पास एक दिन में कोविड टेस्ट हो रहे थे लेकिन अब 70 हज़ार टेस्ट हो रहे हैं और अब 90 हज़ार टेस्ट किये जायेंगे. वहीं होम आइसोलेशन को लेकर उन्होंने कहा कि जो मरीज़ हैं उन सभी के घर हमारी टीम जा रही है उनको ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर और दवाईयां दी जा रही है, रोज़ उनसे फ़ोन पर उनका हालचाल भी पूछा जा रहा है.

कोरोना को लेकर सरकार की तैयारी पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने इस पर प्रोएक्टिव निर्णय लिये, सबसे पहले पाबंदियां शुरू की. वीकेंड कर्फ़्यू भी लगाया है. ये क़वायद इसलिये कि केसस को बढ़ने से रोका जा सके. मास्क ज़रूर पहने, ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. दिल्ली को कोरोना के लिये केंद्र से पैसा बहुत कम मिला है. दिल्ली सरकार अपनी जेब से खर्च किया है.''

चुनावी रैलियों में हो रही भीड़ को लेकर उन्होंने कहा, ''हमारे हाथ में जो है वो हम कर रहे है, दिल्ली में खूब सारी पाबंदियां लगायी है लेकिन कई सारे लोग इसकी भी बुराई करते हैं कि आप क्यों लगा रहे हो बाक़ी राज्यों में  तो नहीं है. बाक़ी राज्यों को लगेगा तो भी लगायेंगे. आप क्या चाहते कि हम प्रचार बंद कर दे, कमाल कर रहे आप तो हम इलेक्शन ना लड़े. हमने उदाहरण सेट किया है, पाबंदियां लगायी है और राज्यों को भी लगेगा तो वो करेंगे.''

Srinagar में भारी Snowfall के कारण कई उड़ानें रद्द, सड़क मार्ग को लेकर अधिकारियों ने दिए ये निर्देश

UP Election 2022: चुनाव यात्रा में जानें सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर का मूड

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget