एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Video Viral: 'तिहाड़ जेल में गलत हो रहा', बीजेपी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Satyendar Jain Video Viral: तिहाड़ जेल में मालिश करवाते हुए आप नेता सत्येंद्र जैन का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेताओं ने जैन के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Satyendra Jain Video Viral: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा, मजिंदर सिंह सिरसा और तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बीजेपी नेताओं ने कहा, 'सत्येंद्र जैन ने न केवल दिल्ली जेल अधिनियम, 2000 के विभिन्न नियमों और धाराओं का उल्लंघन किया, बल्कि तिहाड़ जेल में एक बहुत ही गलत मिसाल कायम करने की कोशिश कर रहे हैं.'

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अपने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि सत्येंद्र जैन अरविंद केजरीवाल के लिए एक कलेक्शन एजेंट हैं और इसलिए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को जेल में सभी वीवीआईपी सुविधाएं प्रदान करने के लिए मजबूर हैं. बीजेपी नेताओं ने यह भी दावा किया कि जैन के हवाला लेन-देन में केजरीवाल की संलिप्तता के कारण सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया है.

सत्येंद्र जैन का मालिश कराने का वीडियो वायरल

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में बिस्तर पर लेटकर पैर की मालिश कराने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बीजेपी नेताओं ने यह आरोप इसलिए लगाया है कि दिल्ली कारागार विभाग आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली की केजरीवाल सरकार के अधीन आता है.

 

58 वर्षीय जैन, जो मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में न्यायिक हिरासत में हैं, वीडियो में कुछ दस्तावेज़ों को पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और सफेद टी-शर्ट में एक व्यक्ति को उनके पैरों की मालिश करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो तिहाड़ जेल के अधीक्षक अजीत कुमार को जैन को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है.

ईडी ने लगाया था वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया था कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था, साथ ही सिर की मालिश, पैरों की मालिश और पीठ की मालिश जैसी सुविधाएं भी दी जा रही थीं. वित्तीय जांच एजेंसी ने जेल में दिल्ली के मंत्री के "शानदार जीवन" से संबंधित साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे.

यह भी पढ़ें- ‘सीसीटीवी लगवाया है, रिकॉर्डिंग कर लो… जब हो गई तो डर रहे’, सत्येंद्र जैन के मसाज वीडियो पर बोले बीजेपी नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच

वीडियोज

PM Modi Speech In Rajya Sabha: लोकसभा में हुई घटना पर PM ने Congress को दिया जवाब | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के गरीबों को सलाम.. Congress के लिए गरीबों ने' | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के सामने चुनौतियां क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है'
संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Rahul Gandhi | PM Modi
Khabar Gawah Hai: संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Congress Vs BJP | Megha Prasad |ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
6, 11 और फिर 3... PM मोदी ने संसद में क्यों किया इन तीन नंबरों का जिक्र? समझें पूरी क्रोनोलॉजी
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
एक बार फिर बढ़ीं यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें, शादीशुदा महिला ने लगाए गंभीर आरोप
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
RCB vs DC Final: फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
फाइनल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स बन गई चैंपियन? जानिए सोशल मीडिया पर दावों का सच
नोरा फतेही की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हुस्न की मलिका लगती है बॉलीवुड की 'डांस क्वीन'
नोरा फतेही की 10 ग्लैमरस तस्वीरें, हुस्न की मलिका लगती है बॉलीवुड की 'डांस क्वीन'
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Kitchen Oil Spill Cleaning: किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
किचन में पड़ गए हैं तेल के दाग तो करें ये काम, मिनटों में हो जाएंगे छूमंतर
टेलीकॉम और फाइनेंस वालों के लिए खुशखबरी, BSNL में नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल
टेलीकॉम और फाइनेंस वालों के लिए खुशखबरी, BSNL में नौकरी का मौका; जानें पूरी डिटेल
Embed widget