एक्सप्लोरर

राजनाथ का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पहले 26 घंटे के लिए काटी गई बिजली, हंगामे के बाद सप्लाई बहाल

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराने के लिए सतना के स्थानीय प्रशासन ने लगभग 20 गांवों की बिजली 26 घंटे के लिए काट दी.

भोपाल: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराने के लिए सतना के स्थानीय प्रशासन ने लगभग 20 गांवों की बिजली 26 घंटे के लिए काट दी. सतना में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और वहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है. बिजली काटने की वजह से स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है.

राजनाथ का हेलीकॉप्टर उतारने के लिए पहले 26 घंटे के लिए काटी गई बिजली, हंगामे के बाद सप्लाई बहाल

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन जारी कर कहा, "20 मई को गृह मंत्री राजनाथ सिंह के कोठी नगर आगमन पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए चयनित स्थान के पास से गुजर रही 11 केवी राजीव गांधी फीडर गुलुआ और 11 केवी पंप फीडर गुलुआ में 19 मई शाम चार बजे से लेकर 20 मई शाम छह बजे तक के लिए बिजली काटी जा रही है. इससे संबंधित स्थानों के ग्रामीण प्रभावित होंगे." हालांकि बिजली कंपनी ने इसकी वजह से होने वाली असुविधा पर खेद भी जताया गया है.

हालांकि स्थानीय लोगों के भारी विरोध जताने के बाद आज सुबह तीन बजे बिजली बहाल कर दी गई थी. अब गृहमंत्री दूसरे रास्ते से सतना जाएंगे जहां वो ठाकुर रनमत सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे. ठाकुर रनमत सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.

बता दें कि सतना में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है और बिजली काटने के फैसले को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है. ये पहला मौका नहीं है जब किसी वीआईपी की वजह से आम जनता को परेशान किया गया हो. फरवरी 2016 में सुरेश परमार नाम के एक किसान ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए अधिकारियों ने उसकी पूरी गेंहूं कि फसल कटवा दी थी. इसकी वजह से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget