एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने 'हिंदू' शब्द को लेकर दिए विवादित बयान पर मांगी माफी, सीएम को लिखी चिट्ठी

Satish Jarkiholi Controversial Statement: हिंदू को लेकर विवादित बयान पर कायम रहने वाले सतीश जारकीहोली ने कहा था कि वो अगल गलत साबित होते हैं तो विधायक पद से इस्तीफा देंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे.

Satish Jarkiholi Apology: हिंदू (Hindu) शब्द को लेकर विवादित बयान देने वाले कर्नाटक कांग्रेस (Karnataka Congress) के नेता सतीश जारकीहोली (Satish Jarkiholi) ने अपने बयान पर माफी मांगी है. उन्होंने अपना विवादित बयान वापस ले लिया है और इस संबंध में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavaraj Bommai) को चिट्ठी भी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने हिंदू शब्द पर दिए बयान को वापस लेते हुए माफी मांगी है.

इससे पहले उन्होंने कहा था कि सभी को साबित करने दें कि मैं गलत हूं. अगर मैं गलत हूं, तो मैं विधायक के रूप में इस्तीफा दे दूंगा और अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा. अब उन्होंने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है और बयान वापस ले लिया है. सतीश जारकीहोली के बयान को लेकर जमकर बवाल मचा और बीजेपी ने कांग्रेस को घेरते हुए विरोध किया.

सीएम बोम्मई ने कहा कि वे आधे ज्ञान के साथ एक समुदाय के मतदाताओं को खुश करने के लिए बयान देते हैं और अल्पसंख्यक वोट पाने का सपना देखते हैं. ये राष्ट्र विरोधी है और सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए. क्या राहुल गांधी और सिद्धारमैया की चुप्पी सतीश के बयानों का समर्थन कर रही है?

कांग्रेस ने सतीश के बयान से किया किनारा

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने सतीश जारकीहोली के बयान खुद को अलग बताया. कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि सतीश जारकीहोली का बयान उनकी निजी राय है न कि कांग्रेस पार्टी की राय, हम इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे. कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों का समर्थन करती है और उनके बयान से सहमत नहीं है.

सतीश जारकीहोली का वो विवादित बयान

सतीश जारकीहोली ने रविवार (6 नवंबर) को निप्पनी इलाके में 'मानव बंधुत्व वेदिके' की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि यहां के लोगों पर एक शब्द और एक धर्म को जबरदस्ती थोपा जा रहा है और इस संबंध में उचित बहस होनी चाहिए. सतीश ने कहा था कि हिंदू शब्द कहां से आया? क्या यह हमारा है? यह फारसी है. फारसी ईरान, इराक, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान से है. भारत का इससे क्या संबंध है? फिर हिंदू आपका कैसे हो गया? इस पर बहस होनी चाहिए.

उन्होंने यहां तक कहा था कि विकिपीडिया को देखें, यह शब्द (हिंदू) कहां से आया है? यह आपका नहीं है. फिर आप इसे इतने ऊंचे स्थान पर क्यों रख रहे हैं? यदि आप इसका अर्थ समझते हैं, तो आपको शर्म आएगी. हिंदू (Hindu) शब्द का अर्थ बहुत गंदा है. यह मैं नहीं कह रहा हूं, स्वामी जी ने यह कहा है, यह वेबसाइटों पर है.   

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: कांग्रेस नेता ने 'हिंदू' शब्द पर विवादित बयान देकर क्यों भड़का दी ये आग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI पदासीन सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget