एक्सप्लोरर

सारदा घोटाला: CBI ने फिर राजीव कुमार को भेजा सम्मन, आज पेश होने के लिए कहा

सीबीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि हमने राजीव कुमार को गुरुवार को सीबीआई ऑफिस मे पेश होने के लिए कहा है. सीबीआई ने रोज वैली पोंजी घाटाले में भी राजीव कुमार को तलब किया है.

कोलकाता: सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने सारदा चिटफंड घोटाला मामले के संबंध में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को आज उसके समक्ष पेश होने के लिए फिर से सम्मन भेजा है. ये सम्मन बुधवार को भेजा गया. सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने उनसे गुरुवार को यहां सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है.’’

सीबीआई ने राजीव कुमार को करोड़ों रुपये के घोटाले में गवाह के तौर पर उनसे पूछताछ करने के लिए कई नोटिस भेजे हैं. राजीव कुमार अभी पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक हैं. हालांकि, वह सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए तथा उन्होंने हर बार और वक्त मांगा. राजीव कुमार के छुट्टी पर जाने को लेकर सीबीआई अधिकारी ने कहा कि ‘‘चाहे वह छुट्टी पर हों या नहीं, लेकिन इसका हमारे सम्मन पर जवाब देना या उसे छोड़ने के बीच कोई संबंध नहीं है.’’

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के रोज वैली पोंजी घोटाले में भी राजीव कुमार को तलब किया है. इस बीच, कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को सारदा चिटफंड घोटाले के मामले में राजीव कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी पर बंद कमरे में सुनवाई की. राजीव कुमार के वकील ने इसके लिए अपील की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. जस्टिस एस मुंशी और जस्टिस एस दासगुप्ता की खंडपीठ ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी के समर्थन में उनके वकीलों की दलीलें केवल उन अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सुनीं जो मामले से जुड़े हैं. सुनवाई में उपस्थित रहे एक वकील ने बताया कि पीठ गुरुवार को एक बार फिर मामले में सुनवाई करेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget