एक्सप्लोरर

सारदा घोटाला मामला: राजीव कुमार की खोज में जुटी सीबीआई ने कई जगहों पर ली तलाशी

राजीव कुमार के वकील गोपाल हालदर ने कहा कि अग्रिम जमानत की याचिका पर शनिवार को अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हो सकती है.

कोलकाताः कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार, सारदा चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार की सुबह भी सीबीआई के कार्यालय में नहीं पहुंचे. जिसके बाद एजेंसी ने कई जगहों पर उनकी तलाश की. इस बीच राजीव कुमार ने अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है जिस पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है. एजेंसी के सूत्रों ने यहां कहा कि कई करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने उन्हें अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए समन किया था.

पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पर आरोप है कि जांच एजेंसी की ओर से अंतिम आरोपपत्र तैयार करने के लिए आवश्यक कई साक्ष्यों को उन्होंने कथित तौर पर दबा दिया.

सूत्रों ने कहा कि सीबीआई की विशेष अपराध शाखा के अधिकारी, राजीव कुमार के पार्क स्ट्रीट स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे जबकि एक अन्य टीम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी का पता लगाने के लिए दक्षिण 24 परगना में एक रिसॉर्ट पर गई.

तीसरी बार समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए राजीव कुमार

सीबीआई के अधिकारी गुरुवार को भी कुमार का पता लगाने के लिए आईपीएस ऑफिसर्स मेस और एक पांच सितारा होटल गए थे. साल्ट लेक स्थित सीजीओ परिसर में एजेंसी के कार्यालय में कुमार शनिवार के बाद तीसरी बार समन भेजे जाने के बावजूद पेश नहीं हुए.

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पिछले शुक्रवार को कुमार के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई पर रोक हटा ली थी. जांच एजेंसी के एक पत्र के जवाब में राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कुमार नौ सितम्बर से 25 सितम्बर 2019 तक छुट्टी पर हैं.

इस बीच राजीव कुमार ने शुक्रवार को अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की. महानगर की एक अदालत ने गुरुवार को कहा था कि सारदा चिटफंड घोटाला मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीबीआई को वारंट हासिल करने की जरूरत नहीं है.

अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार हो सकती है सुनवाई

राजीव कुमार के वकील गोपाल हालदर ने कहा कि याचिका पर शनिवार को अलीपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हो सकती है. सीबीआई ने गुरुवार को अलीपुर की अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के समक्ष याचिका दायर कर कुमार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी.

अदालत ने यह कहते हुए सीबीआई की याचिका को खारिज कर दिया कि एजेंसी को गिरफ्तारी वारंट की जरूरत नहीं है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाई कोर्ट ने सारदा चिट फंड मामले में उनकी गिरफ्तारी से रोक हटा ली थी.

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2014 में सारदा घोटाला सहित अन्य चिटफंड मामले सीबीआई को सौंप देने से पहले कुमार इस घोटाले की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल का हिस्सा थे. सारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों से उनके निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा कर करीब 2500 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है.

बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष ने कहा- यादवपुर में राष्ट्रविरोधी ताकतों को खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत

अमित शाह ने आर्थिक सुधार के लिए वित्त मंत्री को दी बधाई, कांग्रेस ने ऐलान पर उठाए सवाल, देखिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget