एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'सत्ता आती है जाती है लेकिन...', कदम की गिरफ्तारी पर बोले राउत- तानाशाही को भी पार कर रही सरकार

Maharashtra Politics: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के नेता सदानंद कदम को गिरफ्तार किया. उद्धव गुट ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है.

Sanjay Raut On Kadam Arrest: महाराष्ट्र में उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार (10 मार्च) को सदानंद कदम (Sadanand Kadam) को गिरफ्तार कर लिया. इसपर अब संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए कदम ने काफी मेहनत की थी, लेकिन ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने सवाल किया कि किरीट सोमैय्या के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई. 

संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने चिट्ठी लिखी उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई हुई है. सरकार तानाशाही को भी पार कर रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता आती है और जाती है, लेकिन सबका हिसाब होगा. सदानंद कदम उद्धव गुट के नेता रामदास कदम के छोटे भाई हैं. आरोप है कि महाराष्ट्र के रत्नागिरि के दापोली इलाके में स्थित साईं रिसॉर्ट को अवैध तरीके से बनाया गया है. घोटाले का आरोप बीजेपी नेता किरीट ने ही लगाया था. इसमें कथित रूप से सदानंद कदम और पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब दोनों पार्टनर हैं. 

गिरफ्तार कर मुंबई लाए गए सदानंद कदम 

जानकारी के मुताबिक, रत्नागिरी से गिरफ्तार किए सदानंद कदम को ईडी के अधिकारी मुंबई लेकर आए हैं. ईडी के मुंबई ऑफिस में सदानंद कदम से पूछताछ की जाएगी. ईडी की टीम ने सदानंद कदम को रत्नागिरि गांव के कुदोशी स्थित अनिकेत फार्म हाउस से गिरफ्तार किया.

कदम की गिरफ्तारी के बाद ठाकरे और शिंदे गुट आमने-सामने 

सदानंद कदम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर ठाकरे गुट के नेता नाराज हैं. ठाकरे गुट के नेता संजय कदम आरोप है कि सदानंद कदम के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है. वहीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि "सदानंद कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब क्या होगा तेरा #Anil Parab." 

ये भी पढ़ें: 

Land For Jobs Scam Case: रात भर ED की छापेमारी चली तो पता लगा काफी मालदार है लालू का परिवार, जानें क्या कुछ मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'अमित शाह दिख नहीं रहे, पीएम मुंह नहीं खोल रहे, बच्चों पर पेलेट...', राज्यसभा में भड़के खरगे
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह
'कांग्रेस सरकारों में कई बार...', एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में क्या बोले जितेंद्र सिंह

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
Embed widget