एक्सप्लोरर

Presidential Election 2022: संजय राउत के बदले सुर, NDA कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने के दिए संकेत

Maharashtra News: संजय राउत ने कहा कि शिवसेना दबाव में काम नहीं करती है. हमने पहले भी राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार के बजाय विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन किया है.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना (Shiv Sena) किसका समर्थन करेगी इसके लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) वैसे तो राष्ट्रपति चुनाव ( Presidential Election) में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को समर्थन देने की वकालत करते रहे हैं. लेकिन अब उनके एक बयान ने विपक्ष के खेमे में हलचल पैदा कर दी है.

दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर कहा, "विपक्ष हमेशा रहना चाहिए. हमारी विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ अच्छे संबंध हैं. हमने पहले भी राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार की बजाय प्रतिभा पाटिल को समर्थन दिया था. शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रणव मुखर्जी का भी समर्थन किया था. शिवसेना कभी भी दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेती है." 

संजय राउत के इस बयान के बाद राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना किसका समर्थन करेगी ये साफ नहीं हो पाया है. संजय राउत के इस बयान के ये भी मायने निकाले जा रहे हैं कि हो सकता शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन कर सकती है. हांलाकि, इस बात में कितना दम है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. 

मीटिंग में इस बात से नाराज हुए राउत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व में शिवसेना सांसदों की एक बैठक बुलाई गई थी. जिसमें शिवसेना के 18 लोकसभा सांसदों में से 13 सांसद ही बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में शामिल अधिकांश सासंदों ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा था. जिससे संजय राउत नाराज होकर बैठक से उठकर चले गए थे.  

इसे भी पढ़ेंः-

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का तांडव, महाराष्ट्र में 83 और गुजरात में 63 की मौत, MP में भी बिगड़े हालात

Sri Lanka Crisis: लोगों की मुसीबत नहीं हो रहीं कम, लकड़ी जलाकर बना रहे खाना, देश में नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget