एक्सप्लोरर

संदेशखाली हिंसा: जमीन हड़पने का आरोप, चप्पलों से हुई पिटाई, शाहजहां शेख का करीबी TMC नेता अजित मैती गिरफ्तार

Sandeshkhali Case: अजित मैती टीएमसी में स्थानीय इकाई का प्रमुख था. इस पद से हटाने के एक दिन बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो गई है.

Sandeshkhali Case Latest News: संदेशखाली हिंसा के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने टीएमसी नेता अजित मैती को सोमवार (26 फरवरी) को गिरफ्तार कर लिया है. मैती टीएमसी नेता शाहजहां शेख का करीबी है. अजित के खिलाफ संदेशखाली में महिलाओं ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद टीएमसी ने उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

अजित मैती टीएमसी में स्थानीय इकाई का प्रमुख था. इस पद से हटाने के एक दिन बाद ही उसकी गिरफ्तारी हो गई है. महिलाओं ने शाहजहां शेख के अलावा अजित मैती पर भी जमीन हड़पने और जबरन वसूली के आरोप लगाए थे.

अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या बोला?

अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बोलते हुए अजित मैती ने सोमवार को कहा, ''मैं बार-बार हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं कि अगर मैंने किसी की जमीन या पैसा हड़प लिया है तो पुलिस को लिखकर दे दो. अगर मुझसे कोई गलती हुई है तो मैं माफी मांगूंगा. अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत मिला तो मैं जिम्मेदारी लूंगा."

शुक्रवार को अजित के घर में हुई थी तोड़फोड़

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में शुक्रवार को संदेशखाली के बरमाजुर में विरोध प्रदर्शन के बीच ग्रामीणों को अजित मैती के घर में तोड़फोड़ करते हुए और उसे चप्पलों से पीटते हुए दिखाया गया था. तब अजित मैती ने दावा किया था कि उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. उसने कहा था कि मुझ पर हमला किया गया क्योंकि मैं एक टीएमसी नेता हूं. मेरी बाइक तोड़ दी गई, उन्होंने मेरी पत्नी पर भी हमला किया. मेरी बेटी की परीक्षा है लेकिन वह डरी हुई है कि हम पर फिर से हमला होगा. उन्होंने मेरे एक स्टोर रूम में भी आग लगा दी. जांच होने दीजिए और अगर मैं दोषी हूं, तो पुलिस मुझे गिरफ्तार कर सकती है. 

ममता बनर्जी के दो मंत्रियों ने किया दौरा

कोलकाता से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है. महिलाओं ने इन लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं. बंगाल में टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार के दो मंत्रियों, पार्थ भौमिक और सुजीत बोस ने शनिवार (24 फरवरी) को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली का दौरा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget