एक्सप्लोरर

शाहजहां शेख को अब तक गिरफ्तार नहीं क्यों नहीं कर पाई बंगाल पुलिस, अभिषेक बनर्जी ने दिया ये जवाब

Sandeshkhali Row: जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख अब भी फरार हैं. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया है कि पुलिस शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई.

Abhishek Banerjee On Shahjahan Sheikh: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसके चलते इलाके में पिछले कई दिनों से तनाव है. इस बीच टीएमसी महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने शाहजहां शेख को लेकर बड़ा बयान दिया है. अभिषेक बनर्जी ने रविवार (25 फरवरी) को मीडिया से कहा, ''टीएमसी फरार शाहजहां शेख को नहीं बचा रही है.''

शाहजहां शेख को क्यों गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस?

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, ''राज्य प्रशासन अदालत के आदेश का हवाला देते हुए शाहजहां शेख के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठा पा रहा है.''

इससे पहले अभिषेक बनर्जी के हवाले से पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने शनिवार (24 फरवरी) को मीडिया से कहा था कि अगर कोर्ट से मंजूरी मिल गई तो सिर्फ 10 दिनों में शाहजहां शेख सलाखों के पीछे होंगे.

शाहजहां शेख पर लगे हैं गंभीर आरोप

शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर इलाके में लोगों की जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पिछली 5 जनवरी से शाहजहां शेख उस वक्त से फरार हैं, जब ईडी के अधिकारियों ने संदेशखाली में उनके ठिकानों पर छापेमारी की कोशिश की थी और भीड़ के हमले का शिकार हो गए थे. उस हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप शेख शाहजहां पर ही है.

शाहजहां शेख के भाई से टीएमसी ने बनाई दूरी

इस मामले पर राजनीतिक वार-पलटवार भी देखा जा रहा है. इस बीच शाहजहां के छोटे भाई सिराजुद्दीन शेख के खिलाफ जबरदस्ती खेत हड़पने और उन्हें मछली पालन फार्म में बदलने की शिकायतों के बीच टीएमसी नेतृत्व ने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी है. यह राज्य के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक की एक टिप्पणी से स्पष्ट हो गया, जो शनिवार को राज्य अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बसु और स्थानीय तृणमूल विधायक सुकुमार महतो के साथ संदेशखाली के दौरे पर थे.

भौमिक ने वहां मीडियाकर्मियों से कहा कि हालांकि सिराजुद्दीन कभी तृणमूल क्षेत्र के अध्यक्ष हुआ करते थे, लेकिन कुछ समय पहले उन्हें पद से हटा दिया गया था. उनकी जगह अजीत मैती ने ले ली है. हालांकि, न तो मंत्री और न ही स्थानीय पार्टी विधायक ने सिराजुद्दीन को पद से हटाने का समय स्पष्ट किया.

टीएमसी का माकपा और बीजेपी पर निशाना

जब मीडियाकर्मियों ने बताया कि मैती के खिलाफ भी अवैध जमीन कब्जाने की शिकायतें हैं तो भौमिक ने कहा, ''संदेशखाली में जो कुछ हो रहा है, वह माकपा और बीजेपी की ओ से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. हम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि स्थानीय लोगों को जमीन लौटाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.''

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'मैंने हमेशा...', संदेशखाली न जाने और चुप्पी साधने के लगे आरोप तो TMC सांसद नुसरत जहां ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget