एक्सप्लोरर

Sandeshkhali Case: 'हमने अपने नेताओं को गिरफ्तार किया, आपने क्या किया?, ममता बनर्जी का PM मोदी पर हमला

Sandeshkhali: ममता बनर्जी और TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को उत्तरी कोलकाता संसदीय क्षेत्र में कॉलेज स्क्वॉयर से एस्प्लेनेड तक 2.8 किमी की पैदल यात्रा निकाली. इसके बाद रैली भी की.

Mamata Banerjee Attacked PM Narendra Modi: संदेशखाली को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम के बीच चल रही जुबानी जंग जारी है. इस बार टीएमसी चीफ और राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा पर उन्नाव, हाथरस और मणिपुर में भाजपा की भूमिका पर सवाल पूछा.

ममता बनर्जी का ने बीजेपी और पीएम मोदी पर यह हमला गुरुवार (7 मार्च) को कॉलेज स्क्वॉयर में हुई तृणमूल कांग्रेस की एक रैली के दौरान किया. इस रैली से एक दिन पहले पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर संदेशखाली मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बंगाल की महिलाओं से भाजपा को वोट देने की अपील की थी.

मणिपुर और बिलकिस बानों का किया जिक्र

ममता बनर्जी ने रैली में कहा, "हमारे पास तृणमूल कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का साहस था. आपने उन्नाव, हाथरस और मणिपुर में क्या किया है? क्या आप बिलकिस बानो को भूल गए हैं? भाजपा नेताओं ने बुधवार को दावा किया कि महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार बंगाल में हुआ. मैं आपको चुनौती देती हूं और दावा करती हूं कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह है.”

'घटनाओं का पता चलते ही हमने की कार्रवाई'

सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गुरुवार को उत्तरी कोलकाता संसदीय क्षेत्र में कॉलेज स्क्वॉयर से एस्प्लेनेड तक 2.8 किमी की पैदल यात्रा निकाली. इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने संदेशखाली मुद्दे को संबोधित करते हुए कहा, ''जैसे ही हमें इन घटनाओं के बारे में पता चला, हमने कार्रवाई की. जब हमारे अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप लगाए गए तो हमने उनके खिलाफ कार्रवाई की.''

अल्बर्ट पिंटो कैरेक्टर का नाम लेकर किया हमला

बंगाल पर हमला करने वाले नाराज भाजपा नेताओं को "पिंटो बाबू" (1980 में नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म 'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है' से) बताते हुए ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि बंगाल की बेटी से इतने नाराज क्यों हैं. मुझे बंगाल की महिलाओं पर गर्व है जो कम से कम बोलना और प्रतिरोध करना जानती हैं. आप महिला सशक्तिकरण और नारी सम्मान के बारे में बात करते हैं, लेकिन आपकी पार्टी का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है, उसका साक्षी मलिक बड़ा उदाहरण हैं. महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद को भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बना दिया गया था.

ये भी पढ़ें

इजरायल में हिजबुल्लाह के रॉकेट से मारा गया भारतीय, अब वतन पहुंचा उसका शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget